मितानिन की संदिग्ध हालत में मौत, नदी किनारे मिला खून से सना शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Mitanin dies under suspicious circumstances, blood-soaked body found on river bank, murdered by crushing head with stone, sensation spread in the area

मितानिन की संदिग्ध हालत में मौत, नदी किनारे मिला खून से सना शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

कांकेर : कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. ग्राम हुलघाट में नदी किनारे मितानिन प्रेरक जयंती मंडल उम्र 40 साल का शव संदिग्ध हालत में मिला है. शव के पास खून से सना बड़ा पत्थर बरामद हुआ है. जिससे साफ है कि महिला की बेरहमी से पत्थर मारकर हत्या की गई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका जयंती मंडल वर्ष 2004 से दुर्गूकोंदल विकासखंड में मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत हामतवाही और चिखली की प्रशिक्षक के रुप में कार्यरत थीं.
मृतिका के पति सुभाष मंडल के मुताबिक 17 जून को वह बांदे से हामतवाही जाने के लिए निकली थीं. इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया और कोई संपर्क नहीं हो पाया. उनका बैग और पर्स घटनास्थल पर मिला है. लेकिन मोबाइल फोन गायब है. जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
घटना की खबर मिलते ही दुर्गूकोंदल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है.
पुलिस का कहना है कि आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB