नौकरी के नाम पर महिला से 3.5 लाख की ठगी, साई ट्रस्ट में फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी, आरोपी खिलेन्द्र साहू गिरफ्तार

Woman duped of 3.5 lakhs in the name of job, fraud by giving fake appointment letter in Sai Trust, accused Khilendra Sahu arrested

नौकरी के नाम पर महिला से 3.5 लाख की ठगी, साई ट्रस्ट में फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी, आरोपी खिलेन्द्र साहू गिरफ्तार

बलौदाबाजार/रायपुर : थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 3,50,000 की ठगी करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी खिलेन्द्र कुमार साहू पने अन्य साथियों के साथ मिलकर साईं ट्रस्ट में जी.पी. कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर एक महिला से फोन-पे के जरिए और नगद कुल 3.5 लाख रुपये की ठगी की. झूठी नौकरी का भरोसा दिलाते हुए उसे फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दे दिया गया. लेकिन समय बीत जाने के बावजूद जब नियुक्ति नहीं हुई. तब पीड़िता ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई.
इस मामले में अपराध क्रमांक 689/2023 धारा 420, 34 भादवि के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. आरोपी गिरफ्तारी से बचते हुए फरार हो गया था. लेकिन पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में चल रही सघन तलाश एवं लगातार प्रयासों के चलते आखिरकार आरोपी खिलेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ में आरोपी ने अपने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने यह ठगी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी. पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में किया गया. इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और ठगी की रकम की बरामदगी के लिए पुलिस की जांच जारी है.
आरोपी
खिलेन्द्र कुमार साहू उम्र: 34 साल स्थायी पता: ग्राम चेन्द्रीबंध, मरार पारा, नवागांव, थाना देवरी बंगला, जिला बालोद???? वर्तमान निवास: ढेबर सिटी, भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB