प्लेन क्रैश में जीवित बचे विश्वास हुए डिस्चार्ज ने ठुकरा दिया एअर इंडिया की ये पेशकश, परिवार को सौंपा गया भाई अजय का शव
Plane crash survivor Vishwas Discharged turned down Air India's offer, brother Ajay's body handed over to the family
अहमदाबाद : गुजरात में एअर इंडिया विमान हादसे का अकेले जिन्दा बचे भारतीय यात्री विश्वास कुमार रमेश को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. इसके साथ ही उनके भाई अजय का शव भी परिवार को सौंप दिया गया. अहमदाबाद में पिछले हफ्ते हुए भयानक विमान हादसे में एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 क्रैश हो गई थी. इस हादसे में एक प्लेन की 11A नंबर सीट पर बैठे यात्री विश्वास कुमार रमेश जीवित बचे थे. अब विश्वास को मंगलवार देर रात अहमदाबाद सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि विश्वास उस जलते हुए विमान से बाहर निकलने में कामयाब रहे थे और हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती होने वाले दूसरे मरीज थे.
डॉ. जोशी ने कहा कि अस्पताल ने विश्वास के परिवार को उनके घर दीव (केंद्र शासित प्रदेश) पहुंचाने में मदद की पेशकश की थी. इसके साथ ही एयरलाइन ने विश्वास और उनके परिवार के लिए होटल की व्यवस्था की पेशकश की थी. लेकिन उनके परिवार ने एअर इंडिया की इस पेशकश को ठुकराते हुए बताया कि उन्होंने अपनी व्यवस्था खुद कर ली है.
परिवार को सौंपा गया भाई अजय का शव
क्रैश होने वाले विमान की 11-J सीट पर यात्रा कर रहे विश्वास के छोटे भाई अजय की मौत इस हादसे में हो गई थी. मॉर्चरी कॉम्प्लेक्स के अधिकारियों ने बताया कि डीएनए विश्लेषण के जरिए अजय के शव की पहचान की गई. बुधवार तड़के 2:10 बजे उनका शव परिवार को सौंप दिया गया. परिवार अजय के अंतिम संस्कार के लिए अपने घर दीव रवाना हो गया है.
इलाज के दौरान हो गई तीन की मौत
इस दुखद हादसे में यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की जान चली गई थी. इसके साथ ही घटनास्थल पर भी कई लोगों की जान चली गई थी. इस हादसे में कुछ घायल भी हुए थे. अभी भी राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में 19 मरीज अभी भी भर्ती हैं. वहीं इलाज के दौरान तीन मरीजों की मौत हो चुकी है.
वैश्विक स्तर पर उड़ानों में आ रही हैं रुकावटें
हादसे के बाद दुनियाभर की कई एयरलाइंस ने सुरक्षा जांच के चलते अपनी उड़ानें रद्द कर दीं. कई उड़ानों में बीच रास्ते में तकनीकी खराबी और खराब मौसम की वजह से डरावने अनुभव भी सामने आए हैं. यह हादसा विमानन उद्योग के लिए एक बड़ा झटका है.
बता दें कि 12 जून को एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें 241 यात्रियों ने अपनी जान गंवा दी. इस हादसे के बाद अब शवों की पहचान की जा रही है. इसके लिए DNA सैंपल मैच किए जा रहे हैं. अब तक 190 मृतकों की डीएनए पहचान की जा चुकी है. और उन्हें उनके परिवारों को सौंपा जा रहा है. 157 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं.
मृतकों की क्या है राष्ट्रीयता?
शवों की पहचान 123 भारतीय नागरिक
27 ब्रिटिश नागरिक
4 पुर्तगाली नागरिक
1 कनाडाई नागरिक
4 गैर-यात्री
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



