गौतम अडानी ने अधिकारियों को दी 20 अरब की रिश्वत, निवेशकों को भी दिया धोखा, अमेरिका में मामला दर्ज, आरोपों के बाद अरेस्ट वारंट भी जारी

Gautam Adani gave a bribe of Rs 20 billion to the officials also cheated the investors case registered in America arrest warrant also issued after the allegations

गौतम अडानी ने अधिकारियों को दी 20 अरब की रिश्वत, निवेशकों को भी दिया धोखा, अमेरिका में मामला दर्ज, आरोपों के बाद अरेस्ट वारंट भी जारी

अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने अडानी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडानी पर अमेरिकी निवेशकों को धोखा देने और सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगाया है. यूएस की एक कोर्ट में जज ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी कर दिया है.
इस मामले में अडानी के भतीजे सागर अडानी, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के अधिकारी, और एज़्योर पावर ग्लोबल लिमिटेड के कार्यकारी सिरिल काबेनेस के खिलाफ भी आरोप लगाए गए हैं.
SEC ने बुधवार को इन व्यक्तियों पर सिक्योरिटीज और वायर धोखाधड़ी करने की साजिश रचने और सब्सटैंटिव सिक्योरिटीज धोखाधड़ी का आरोप लगाया. इन आरोपों का संबंध एक अरबों डॉलर की योजना से है. आरोप है कि अमेरिकी निवेशकों और वैश्विक वित्तीय संस्थाओं से गलत और भ्रामक बयान देकर धन जुटाया गया. SEC ने आरोप लगाया कि यह रिश्वत देने की योजना अडानी ग्रीन और एज़्योर पावर को भारत सरकार द्वारा दिए गए अरबों डॉलर के सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का लाभ उठाने के लिए बनाई गई थी.
SEC की शिकायत में कहा गया कि ये लोग फेडरल सिक्योरिटीज कानूनों के एंटी-फ्रॉड प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे थे. SEC के बयान के मुताबिक इस योजना के दौरान अडानी ग्रीन ने अमेरिकी निवेशकों से 175 मिलियन डॉलर (करीब 1,450 करोड़ रुपये) से ज्यादा जुटाए. एज़्योर पावर का शेयर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड हो रहा था.
न्यूयॉर्क के पूर्वी जिला अटॉर्नी ऑफिस ने गौतम अडानी, सागर अडानी, काबेनेस और अडानी ग्रीन और एज़्योर पावर से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक आरोप भी दायर किए हैं. इन आरोपों में विदेशी भ्रष्टाचार प्रथाएं अधिनियम (FCPA) का उल्लंघन करते हुए रिश्वत देने की साजिश शामिल है.
अधिकारियों का कहना है कि 2020 और 2024 के बीच अडानी और उनके सहयोगियों ने भारतीय सरकारी अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर (करीब 20.75 अरब रुपये) से ज्यादा की रिश्वत दी. रिश्वत देने का मकसद सौर ऊर्जा परियोजनाओं को हासिल करना था. इससे अगले 20 वर्षों में 2 अरब डॉलर से ज्यादा का फायदा होने की संभावना है.
अडानी और उनके सहयोगियों पर निवेशकों को धोखा देने के आरोप लगाए हैं. इसके अलावा आरोप है कि उन्होंने जांच में रुकावट डालने की कोशिश की। FBI के सहायक निदेशक जेम्स डेनन्ही ने कहा कि आरोपियों ने न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की कोशिश की है.
आपको बता दें कि यह मामला अब अमेरिका में एक बड़े कॉर्पोरेट धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला बन गया है. इसमें भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने और अमेरिकी निवेशकों को धोखा देने के आरोप हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
भारत की अडानी ग्रीन एनर्जी ने यूएस डॉलर मूल्य वाले बॉन्ड के जरिए पूंजी जुटाने के अपने इरादे को रद्द कर दिया है. अमेरिका में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी पर लगे कथित अरबों डॉलर की रिश्वत देने और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अडानी ग्रीन एनर्जी ने 600 मिलियन डॉलर की बॉन्ड डील को कैंसिल कर दिया है. अडानी ग्रुप ने अमेरिकी अभियोजकों द्वारा गौतम अडानी पर 2000 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के आरोप लगाए हैं. यूएस की एक कोर्ट में जज ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी कर दिया है.
एशिया में ट्रेडिंग के दौरान ग्रुप के यूएस-डॉलर नोट्स में काफी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार (21 नवंबर) को 600 मिलियन डॉलर बॉन्ड की डील को रद्द कर दी है.
अडानी ग्रुप के शेयरों में 20 प्रतिशत की गिरावट
अडानी ग्रुप की कंपनियों के स्टॉक गुरुवार (21 नवंबर 2024) को बाजार खुलते ही 20 प्रतिशत तक गिर गए. बीएसई पर समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 20 प्रतिशत, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 20 प्रतिशत, अडानी ग्रीन एनर्जी में 19.17 प्रतिशत, अडानी टोटल गैस में 18.14 प्रतिशत, अडानी पावर में 17.79 प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स के शेयर में 15 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके अलावा समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 14.99 प्रतिशत, एसीसी 14.54 प्रतिशत, एनडीटीवी 14.37 प्रतिशत और अडानी विल्मर का शेयर 10 प्रतिशत लुढ़का.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI