बिहार में एनडीए की प्रचंड विजय, गरियाबंद में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर, तिरंगा चौक नारों से गूंजा, उमड़ा जनसैलाब

NDA wins landslide victory in Bihar, BJP workers' enthusiasm peaks in Gariaband, Tiranga Chowk resounds with slogans, crowds gather

बिहार में एनडीए की प्रचंड विजय, गरियाबंद में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर, तिरंगा चौक नारों से गूंजा, उमड़ा जनसैलाब

गरियाबंद : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. चुनाव परिणाम आते ही कार्यकर्ता तिरंगा चौक पर इकट्ठा हुए और फटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया.
भाजपा समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जनता के भरोसे को ऐतिहासिक बताया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई और नारेबाजी के साथ विजय उत्सव मनाया. इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जनादेश ने यह साबित कर दिया है कि जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के पक्ष में वोट दिया है.
जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन पर भरोसा जताते हुए एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश दिया है. यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के अनुभव की है. दोनों ने मिलकर एक मजबूत, स्थिर विकल्प पेश किया, जिसे जनता ने खुले दिल से स्वीकार किया.
जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों पर जनता के गहरे विश्वास और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के अनुभवी नेतृत्व की सार्थकता का परिणाम है. आज का दिन सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के कठोर परिश्रम का उत्सव है.
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, जिला प्रवक्ता राधेश्याम सोनवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, घनश्याम सिन्हा, अनूप भोसले, मिलेश्वरी साहू, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, सागर मयाणी, प्रह्लाद ठाकुर, तनु साहू, सरला उईके, प्रकाश सोनी, परमेश्वर सेन, नूतन देवांगन, राजू तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, नारद राम लोनहारे, अशोक सेन, चैन सिंह कश्यप, रवींद्र ध्रुव, परमानंद नेताम, राजू तिवारी, भीम निषाद, प्रतीक सिंह, यश मिश्रा सहित बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t