जनपद पंचायत कार्यालय में 50 हजार कमीशन को लेकर खुलेआम इंजीनियर-ठेकेदार में तकरार, वायरल वीडियो से बेनकाब हुआ भ्रष्टाचार
Open dispute between engineer and contractor over 50 thousand commission in Janpad Panchayat office, corruption exposed by viral video
कांकेर : प्रदेश के कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सरकारी सिस्टम में फैल चुके भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है. यह वीडियो जनपद पंचायत कार्यालय का है, जहां सब इंजीनियर बुद्ध पाल वासनिक और एक ठेकेदार के बीच कमीशन के पैसों को लेकर खुलेआम विवाद हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 लाख 50 हजार रुपये के काम के बदले सब इंजीनियर वासनिक ने ठेकेदार से ₹50 हजार कमीशन की मांग की थी. ठेकेदार ने पहले ही ₹10 हजार दिए थे, लेकिन बाकी रकम पर बात नहीं बनने पर नाराज वासनिक ने उसी वक्त ₹10 हजार लौटाते हुए ठेकेदार से कहा कि वह अब उसका पीछा छोड़ दे. यह पूरा घटनाक्रम वीडियो में साफ नजर आ रहा है
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना के दौरान कार्यालय में अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे. यहां तक कि जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल की पूर्व अध्यक्ष संतो गावड़े भी वहां मौजूद रहीं. उनके सामने खुलेआम कमीशन की लेन-देन की बात और अपशब्दों का प्रयोग हो रहा था. जो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है.
सूत्र बताते हैं कि इंजीनियर वासनिक के खिलाफ पहले भी शिकायतें की गई हैं. हाल ही में जिला मुख्यालय से दो अधिकारी जांच के लिए आए थे. लेकिन बिना किसी कार्रवाई के लौट गए. इससे साफ है कि भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. और सिस्टम में बैठे लोग किस तरह आंखें मूंदे हुए हैं. यह वीडियो अब प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है.
सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि इस वाकये के दौरान दफ्तर में कई कर्मचारी और यहां तक कि जनपद की पूर्व अध्यक्ष संतो गावड़े भी मौजूद थीं. लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। इंजीनियर-ठेकेदार के बीच खुलेआम अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ और पूरा भ्रष्टाचार कैमरे में कैद हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



