पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया...
PM Narendra Modi filed nomination : पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा है।
PM Narendra Modi filed nomination : पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसद-विधायक सभी नामांकन में शामिल हुए।

पीएम के चेहरे पर दिखा उत्साह
पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पीएम के चेहरे पर उत्साह देखने को मिला।
पीएम ने भरा नामांकन का पर्चा
वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के समक्ष पीएम मोदी ने नामांकन का पर्चा भरा।
पीएम मोदी ने भरा नामांकन का पर्चा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। यहां से वे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने जाएंगे।
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बैठक करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी नामांकन के बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों व जीत के लिए रणनीति बनाएंगे।
विशेष संयोग में नामांकन कर रहे पीएम मोदी
आज गंगा सप्तमी और नक्षत्र राज पुष्य का संयोग है। इसके साथ रवि योग ग्रहों की अच्छी स्थितियों का निर्माण कर रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कोई भी कार्य करने से अभिष्ट की सिद्धि होती है। पुष्य नक्षत्र में यदि किसी काम को किया जाए तो उसमें कार्य सिद्धि तय मानी जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम इस विशेष संयोग में ही अपना नामांकन करेंगे।
पीएम मोदी ने बाबा काल भैरव का लिया आशीर्वाद
काल भैरव का पूजा- अर्चना कर पीएम मोदी नामांकन स्थल पहुंचे। वे तीसरी बार वाराणसी से नामांकन कर रहे हैं।
पुष्य नक्षत्र में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने गंगा सप्तमी के अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा करने के बाद क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से काल भैरव मंदिर के लिए रवाना हुए। पीएम गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
नमो घाट से काल भैरव मंदिर के लिए रवाना हुए पीएम
नमो घाट से काल भैरव मंदिर के लिए निकले पीएम मोदी का काफिला रवाना हुआ। पीएम मोदी बाबा काल भैरव की पूजा कर उनसे अनुमति लेंगे। इसके बाद नामांकन के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी का काफिला लहुराबीर से आगे बढ़ गया है।
नामांकन स्थल पर उमड़े लोग
पीएम मोदी के नामांकन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। तेज धूप के बीच भी लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। साथ ही नामांकन में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। कुछ ही देर में पीएम काल भैरव मंदिर से नामांकन स्थल पहुंचेंगे। (एजेंसी)



