कबीरधाम में अवैध शिकार का खुलासा, नायलॉन के फंदे में फंसाकर कुल्हाड़ी से चीतल की हत्या, दावत से पहले सात शिकारियों को किया गया गिरफ्तार
Poaching incident exposed in Kabirdham: Chital killed with an axe after being trapped in a nylon snare; seven poachers arrested before they could feast.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोड़ला वन क्षेत्र में चीतल का शिकार करने वाले सात आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने दावत के लिए चीतल को नायलॉन के फंदे में फंसाकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक शिकार की खबर मिलने के बाद वन विकास निगम की स्पेशल टीम और वन विभाग के अधिकारियों ने आधी रात जंगल में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान आरोपी चीतल का मांस पकाने की तैयारी कर रहे थे. तभी टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया. वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से चीतल का मांस, नायलॉन जाल, लोहे के फंदे तथा तीन कुल्हाड़ियां बरामद की हैं.
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज
पूछताछ में आरोपियों ने चीतल के शिकार की बात कबूल की है. वन विभाग ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



