अवैध गैस सिलेंडर भंडारण के खिलाफ छापामारी, टेंट हाउस और घरों से 20 सिलेंडरों को किया जप्त, खाद्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, जांच रहेगी जारी, मचा हड़कम्प

Raids against illegal gas cylinder storage, 20 cylinders seized from tent houses and homes, Food Department takes major action, investigation continues, panic created

अवैध गैस सिलेंडर भंडारण के खिलाफ छापामारी, टेंट हाउस और घरों से 20 सिलेंडरों को किया जप्त, खाद्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, जांच रहेगी जारी, मचा हड़कम्प

कोरबा : खाद्य विभाग की टीम ने कोरबाजिले में दो अलग-अलग स्थानों पर की गई आकस्मिक जांच के दौरान बड़ी अनियमितताएँ पकड़ीं. ग्राम पंचायत फरस्वानी स्थित सोनी टेंट हाउस की जांच में 8 घरेलू एलपीजी सिलेंडर और 1 वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अनधिकृत रूप से संग्रहित पाए गए. नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कुल 9 सिलेंडरों की जप्ती की गई और उन्हें उमरेली इंडेन गैस वितरक की अभिरक्षा में सुरक्षित सुपुर्द किया गया.
इसी तरह ग्राम पंचायत बीरतराई (विकासखंड करतला) में संजय कुमार साहू के घर पर की गई आकस्मिक जांच में 11 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए. घरेलू गैस सिलेंडरों के वैध संधारण से संबंधित कोई संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं किए जाने पर खाद्य विभाग ने सभी 11 सिलेंडरों को जप्त कर समीपस्थ गैस वितरक एच.पी. उरगा की अभिरक्षा में सुपुर्द किया.
खाद्य विभाग द्वारा साफ किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अनधिकृत भंडारण एक दंडनीय अपराध है और ऐसी अनियमितताओं पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t