दीपावली पर्व से पहले धमतरी में तीन जगह छापेमारी, 52 परियों का मजा ले रहे 17 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Raids were conducted at three locations in Dhamtari before Diwali, and 17 gamblers enjoying 52 games were arrested, a major success for the police

दीपावली पर्व से पहले धमतरी में तीन जगह छापेमारी, 52 परियों का मजा ले रहे 17 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

धमतरी : एसपी के निर्देशन में धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा अवैध जुआ गतिविधियों पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान मुखबिर की खबर पर पुलिस टीम ने शहर के कई स्थानों पर लगातार तीन अलग-अलग रेड कार्यवाही करते हुए 17 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगद रकम, मोबाइल फोन, ताश की गड्डियाँ एवं मोटरसाइकिलें जब्त किया.

पहली कार्यवाही– किराए के मकान की छत पर जुआ का अड्डा उजागर
थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से खबर मिलने होने पर ब्रम्ह चीक स्थित रोशन गुप्ता के किराए के मकान की छत पर दबिश दी गई. जहां 8 जुआरी काटपत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़े गए.

● जप्त सामान:
●नगद 22,550/- रुपये
● 09 मोबाइल (कीमत 40,000/- रुपये)
● 06 मोटरसाइकिल (कीमत 2,00,000/- रुपये)
◆ कुल जप्ती 2,62,550/- रुपये और 52 ताश की पत्तियां जप्त
◆ जुआरियों का नाम :-
(01) राकेश गुप्ता पिता संतोष उम्र 41 साल साकिन इंद्र प्रस्थ कालोनी थमतरी
(02) इस्लामुद्दीन पिता स्व. अमलाउद्दीन उम्र 54 साल साकिन सदर उत्तर वार्ड धमतरी
(03) सेदीप कोटवानी पिता स्व जोधाराम उम्र 39 साल साकिन आमापारा धमतरी
(04) साबिर अली पिता स्व. नजीर अली उम्र 45 साल साकिन साल्हेवार पारा धमतरी
(05) रितेश जैन पिता नेमीचंद जैन उम्र 38 साल साकिन रामबाग धमतरी
(06) मो. शरीफ पिता इशहाक खान उम्र 58 साल साकिन सदर उजर वार्ड धमतरी
(07) ललित निपाद पिता कमल उम्र 44 साल साकिन कोलियारी थाना अर्जुनी
(08) जियाऊल रहमान पिता स्व प्रदीप उर्फ बिटटु चंद्राकर पिता संतोष उम्र 25 साल साकिन नारी, थाना कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग )

◆ दूसरी कार्यवाही– रेलवे स्टेशन के पीछे खुले में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पीछे पुराने ट्रक यूनियन के पास दबिश देकर 5 जुआरियों को पकड़ा.
जप्त: 5,240/-रूपये नगद व 52 ताश की पत्तियां

◆ जुआरियों का नाम
(01) राजेश बांधे पिता कृष्णा उम्र 39 साल साकिन मकेश्वर वार्ड धमतरी
(02) जमील खान पिता हुसैन खान उम्र 34 साल साकिन अधारी नवागांव धमतरी
(03) संत कुमार निर्मलकर पिता रामगुलाल उम्र 52 साल साकिन अधारी नवागांव धमतरी
(04) देवेंद्र बंजारे पिता धरम बंजारे उम्र 35 साल साकिन टिकरापारा धमतरी
(05) शंकर ध्रुव पिता फगवा राम उम्र 63 साल साकिन गुजराती कालोनी धमतरी

◆ तीसरी कार्यवाही– स्टेशन पारा क्षेत्र से 4 आरोपी गिरफ्तार
उसी क्षेत्र में दूसरी बार दबिश देकर पुलिस ने 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया
जप्त: 5,030/- रूपये नगद एवं 52 ताश की पत्तियां.

जुआरियों का नाम
(01) टीकु यादव पिता मिनेंद्र यादव उम्र 33 साल साकिन स्टेशन पारा धमतरी
(02) सुक्कु पिता स्व राम प्रसाद साहू उम्र 64 साल साकिन स्टेशन पारा धमतरी
(03) कृष्णा यादव पिता वीरसिंह उम्र 57 साल साकिन स्टेशन पारा धमतरी
(04) अर्जुन सिंह पिता शकर सिंह भुरानी उम्र 37 साल साकिन सिहावा चीक तेलीपारा धमतरी

◆ वैधानिक कार्यवाही
● कुल आरोपी: 17 जुआरी गिरफ्तार
● कुल जप्त राशि: 2,72,820/- रुपये (नगद, मोबाइल, वाहन सहित)
● दर्ज अपराध: धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t