रायपुर में कमिश्नरी लागू होने के बाद दूसरा मर्डर, राजधानी में नशे में विवाद के बाद युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, हमलावर फरार

Raipur: Second murder since commissionerate was implemented; youth stabbed to death after drunken brawl in the capital; attacker absconding

रायपुर में कमिश्नरी लागू होने के बाद दूसरा मर्डर, राजधानी में नशे में विवाद के बाद युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, हमलावर फरार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के ठीक एक हफ्ते के भीतर ही चाकूबाजी की एक वारदात से राजधानी में हड़कंप मच गया. शहर के बेहद पॉश इलाके समता कॉलोनी के हाथी चौक पटरी के पास गुरुवार रात बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान गुढ़ियारी निवासी दुर्गेश साहू के रुप में हुई है. यह वारदात आजाद चौक थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे गुढ़ियारी निवासी दुर्गेश साहू हाथी चौक पटरी के पास मौजूद था. इसी दौरान नशे की हालत में कुछ बदमाशों से उसका विवाद हो गया. कहासुनी शुरु हुई और फिर कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. बदमाशों ने चाकू निकालकर दुर्गेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिया..
नाजुक हालत में दुर्गेश को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
रायपुर के शहरी इलाकों में हफ्तेभर पहले पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू हुआ है. शहर में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के जब दावे किए जा रहे हैं. तब राजधानी की सड़कों पर खुलेआम चाकू चलना सवाल पैदा कर रहा है.
शहर के कई इलाकों में सूखा नशा, चाकूबाजी और गुंडागर्दी आम होती जा रही है. रायपुर में भले ही सड़कों पर पुलिस नजर आने लगी है. लेकिन चाकूबाजी और सूखा नशा पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है.
अब यह देखना है कि पुलिस कितने समय में इस मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश करती है. कमिश्नरी प्रणाली के बावजूद इस हत्या ने शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB