राजेश मूणत ने किया 90 लाख रुपये के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन, जल्द होंगे नए सामुदायिक भवन, शाला भवन मरम्मत कार्य

Rajesh Moonat performed the Bhoomi Pujan for new development works worth Rs. 90 lakhs, new community building and school building repair work will be done soon

राजेश मूणत ने किया 90 लाख रुपये के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन, जल्द होंगे नए सामुदायिक भवन, शाला भवन मरम्मत कार्य

रायपुर : रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निगम रायपुर के जोन 8 के तहत वीर सावरकर नगर वार्ड नम्बर 1 के तहत विभिन्न 10 स्थानों पर 90 लाख रुपये के स्वीकृत नए विकास कार्यों का भूमिपूजन राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल, गायत्री सुनील चंद्राकर, जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, वार्ड 2 पार्षद भगतराम हरवंश, सामाजिक कार्यकर्त्ता विशाल पाण्डेय, जोन 8 कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता सहित नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों, वार्डवासियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी के बीच किया.
रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निगम रायपुर के वीर सावरकर नगर वार्ड नम्बर 1 क्षेत्र में सामुदायिक भवन का निर्माण अटारी में 20 लाख रुपये, जरवाय में 10 लाख रुपये, हीरापुर शारदा माता मन्दिर के पास 10 लाख रुपये, हीरापुर मेघ मल्हार परिसर के पास 10 लाख रुपये, हीरापुर बस्ती पटेरिया चौक के पास 5 लाख रुपये, अटारी में निषाद समाज के लिए 10 लाख रुपये की लागत से जल्द कराया जाएगा.
इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हीरापुर में पेवर ब्लाक, पेंटिंग, मरम्मत कार्य 10 लाख रुपये, भवन मरम्मत सम्बन्धी कार्य अटारी उच्चतर माध्यमिक शाला, जरवाय पूर्व माध्यमिक शाला, जरवाय प्राथमिक शाला में 5-5 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से जल्द करवाए जायेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB