सरपंच ने महिला से अश्लिल हरकत कर किया सेक्स की डिमांड, इंकार करने पर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी इंदल गिरफ्तार
Sarpanch made obscene gestures to the woman and demanded sex, threatened to kill her when she refused, accused Indal arrested
मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पुलिस ने महिला से सेक्स की डिमांड कर छेड़खानी करने वाले आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर सरपंच ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.
मिली जानकारी के मुताबिक जगताकापा गांव की एक महिला ने 31 अगस्त 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 30 अगस्त की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर में अकेली थी. तभी गांव का सरपंच इंदल गोंड शराब के नशे में उसके घर में घुस गया. आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की. और सेक्स की डिमांड की. विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी.
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 55 साल के आरोपी सरपंच इंदल गोंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



