सात लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, तातापानी महोत्सव में समोसा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक बच्ची और चार महिलाएं समेत 7 भर्ती
Seven people fell victim to food poisoning after eating samosas at the Tatapani Festival; seven people, including a girl and four women, were admitted.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में तातापानी महोत्सव में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है. जहां समोसा खाने के बाद एक ही परिवार के 7 लोग बीमार पड़ गए. पीड़ितों में एक बच्ची, चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. सभी सुरगुजा जिले के उदयपुर नवापारा मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं. जो बलरामपुर जिले में आयोजित तातापानी महोत्सव में शामिल होने गए थे.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी को तातापानी महोत्सव से लौटने के कुछ घंटों बाद सभी को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत शुरु हो गई. शुरुआत में घरेलू इलाज किया गया. लेकिन शनिवार को हालत बिगड़ने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उदयपुर में भर्ती कराया गया.
डॉक्टरों के मुताबिक समय पर इलाज मिलने से रविवार को सभी पीड़ितों की हालत में सुधार है और वे खतरे से बाहर हैं. सभी को अभी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर रही है. विभाग यह पता लगाने में लगा है कि समोसा किस सामग्री से बनाया गया था और इसमें कोई गड़बड़ी तो नहीं थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



