बर्थडे पर शराब पार्टी के बाद दोस्त को सूमो से रौंदकर उतारा मौत के घाट, पिता का फोन उठाने पर हुआ विवाद, पैदल जाने निकला तो चढ़ा दी गाड़ी
After a birthday party involving alcohol, a man ran over his friend with a Sumo vehicle, killing him. The dispute arose when the victim answered his father's phone call. When the victim started walking away, the accused ran him over with the car.
कोरिया : कोरिया जिले में हुए बर्थडे बॉय की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसके ही दोस्त को गिरफ्तार किया है. जिसने उसे कार से रौंदकर मौत के घाट उतारा था. इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो बड़ा हैरान कर देने वाली है. यह मामला पटना थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक ने अपने ही दोस्त को उसके बर्थडे पर कार से रौंदकर मार डाला. क्यूंकि उसने उसके पिता को पार्टी की जगह के बारे में बता दिया था. वहीं घटना के बाद से वो फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसके अन्य दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है.
मृतक रितेश सिंह उम्र 15 साल 4 जनवरी को आरोपी विद्या चंद्र साहू और अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन के मौके पर पिकनिक बैकुंठपुर स्थित झुमका डेम गया था. यहां उन्होंने जमकर शराब पी और मस्ती की. वहीं जब वे रात 8 बजे के आसपास पटना गांव पहुंचे. तो आरोपी विद्या चंद्र साहू ने दोबारा शराब दुकान में सूमो कार रोकी और शराब पी.
इसी दौरान रितेश ने आरोपी के मोबाइल से उसके ही पिता को कॉल कर ये बता दिया कि वह पटना में है. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने गुस्से में रितेश को कार से रौंद दिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वारदात के बाद पुलिस ने मृतक के 4 दोस्तों को हिरासत में लिया. जिन्होंने पूछताछ में पूरा खुलासा कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विद्या चंद्र साहू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस इस वारदात में उसके अन्य दोस्तों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
आरोपी
विद्याचंद साहू उर्फ़ विनय साहू उम्र 18 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



