Accident News : कार के डिवाइडर से टकराने के कारण छह लोगों की मौत...

Accident News : झारखंड के जमशेदपुर शहर में सोमवार को सुबह एक कार के डिवाइडर से टकराने के कारण छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे

Accident News : कार के डिवाइडर से टकराने के कारण छह लोगों की मौत...

Accident News : झारखंड के जमशेदपुर शहर में सोमवार को सुबह एक कार के डिवाइडर से टकराने के कारण छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे बिस्टुपुर पुलिस थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस चौराहे के पास हुई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

सोरेन ने कहा, ‘‘जमशेदपुर में एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत की खबर सुनकर दुखी हूं। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को दुख की इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दे। जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘कार में पांच लोगों के बैठने की क्षमता थी लेकिन इसमें आठ लोग यात्रा कर रहे थे।

झारखंड : कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत - डाइनामाइट  न्यूज़

कार पहले डिवाइडर और फिर सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई।’’ उन्होंने कहा कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि तीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि बाकी दो घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी आठ लोग कार के अंदर फंस गए और गैस कटर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि ये सभी सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित बाबा आश्रम के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि जानकारी के मुताबिक रविवार को देर रात तक उन्होंने ‘लिट्टी (बिहार का एक प्रसिद्ध व्यंजन) पार्टी’ की। फिर, वे सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जमशेदपुर के लिए रवाना हुए। उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें यात्रा से बचने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने परिवार की बात नहीं मानी।(एजेंसी)