चोरी की अजीबोगरीब वारदात, छत में सूख रहे कपड़ों में से सिर्फ लड़कियों के अंडरगारमेंट्स लेकर चोर फरार, करतूत सीसीटीवी में कैद

Strange theft incident, thief escaped with only girls' undergarments from clothes drying on the roof, act captured in CCTV

चोरी की अजीबोगरीब वारदात, छत में सूख रहे कपड़ों में से सिर्फ लड़कियों के अंडरगारमेंट्स लेकर चोर फरार, करतूत सीसीटीवी में कैद

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में एक चोरी की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है. जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.
कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक सिलाई सेंटर के बाहर सूखने के लिए रखे गए महिलाओं के कपड़ों को एक युवक चुराकर फरार हो गया. इस चोरी में चोर ने चुन चुन कर सिर्फ महिलाओं के अंडर गारमेंट की चोरी की. जिसकी वजह से इस चोर और चोरी की घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि सेंटर में सिलाई के लिए आए ऑर्डर के कपड़े धोने के बाद बाहर सुखाए जा रहे थे. इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और महिलाओं के कई अंदरुनी परिधान लेकर मौके से रफूचक्कर हो गया. यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पहली बार है जब इस तरह की चोरी की घटना घटी है. जिसमें चोर सिर्फ लड़कियों के कपड़े चुराकर ले गया. घटना के बाद क्षेत्र में चोरी का यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरु कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है.
बता दें कि मैनपाट के रोपाखार में वेदांता की ओर से संचालित स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तहत सिलाई का काम सिखाया जाता है. यहां हर 3 महीने के बैच में 45 से 50 युवतियां और महिलाएं सिलाई की ट्रेनिंग लेने के लिए आती हैं.
सिलाई सेंटर में रहने वाली महिलाओं और युवतियों को ट्रेनिंग के दौरान रहने की सुविधा भी दी जाती है. जिसके चलते ट्रेनी नहाने के बाद कपड़े बाहर सुखाते हैं.
वेदांता स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के ट्रेनिंग सेंटर में लड़कियां और महिलाएं 2 साल से अंडर गारमेंट्स चोरी की समस्या से परेशान थी. फिलहाल ट्रेनिंग सेंटर में करीब 40 से 45 लड़कियां हैं.
वही दूसरी तरफ लगातार अंडर गारमेंट्स की चोरी होने की शिकायतों के बाद ट्रेनिंग सेंटर प्रबंधन ने CCTV कैमरे लगवाए इस दौरान शनिवार शाम अंडर गारमेंट्स की चोरी करते हुए युवक कैमरे में कैद हो गया. जिसके बाद मामले की शिकायत कमलेश्वरपुर थाने में दर्ज कराई गई है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है. युवक सिर्फ अंडर गारमेंट्स क्यों चुराता है. इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB