रायपुर में फांसी के फंदे पर लटका मिला ज्वेलर्स कारोबारी की पत्नी का शव, कुछ दिन पहले बेटे की हुई संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

Body of jeweler businessman's wife found hanging from a noose in Raipur, son died under suspicious circumstances a few days ago, murder suspected

रायपुर में फांसी के फंदे पर लटका मिला ज्वेलर्स कारोबारी की पत्नी का शव, कुछ दिन पहले बेटे की हुई संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

रायपुर : सदर बाजार में एक विवाहिता का शव संदिग्ध में रस्सी से लटका हुआ मिला है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. और जांच में जुट गई. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सदर बाजार में एक ज्वेलर्स कारोबारी की 42 साल की पत्नी का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटका मिला है. इस घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है.
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही महिला के बेटे की भी संदिग्ध हालत में मौत हुई थी और वहीं अब महिला की मौत हुई है.  परिजनों से पूछताछ की जा रही है. महिला के मायके पक्ष ने ने हत्या की आशंका जताई है. परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB