राहुल गांधी के खिलाफ झूठी FIR पर सड़कों पर उतरे युवा, सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ फूटा जन आक्रोश, मुख्यमंत्री का पुतला दहन
Youth took to the streets over the false FIR against Rahul Gandhi, public outrage erupted against the misuse of power, effigy of the Chief Minister was burnt
मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बाद अब रीवा जिले की मनगवां विधानसभा से बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति सेना के शौर्य को नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम बता रहे हैं.
बड़बोले विधायक यह भी बता रहे हैं कि यदि यूनाईटेड नेशन से सीज फायर का हम लोगों को आदेश नहीं आता तो पाकिस्तान तबाह हो जाता.
बीजेपी कहती है कि पाकिस्तान ने सीज फायर का प्रस्ताव रखा. बीजेपी के विधायक बताते हैं कि सीज फायर का किसी तीसरे देश से आदेश आया।.आखिर सच्चाई क्या है?
कांग्रेस ने कहा कि मोदी जी आपके झूठ को आपके ही विधायक बेनकाब कर रहे हैं? अब देश समझ चुका है कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के सामने कायरता दिखाते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है.
गरियाबंद में युवक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन
गरियाबंद : राहुल गांधी पर हुए द्वेषपूर्ण FIR के खिलाफ युवक कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी का विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे और दलित छात्रों से संवाद पर प्रतिबंध के खिलाफ जन आक्रोश लगातार तेज होता जा रहा है इसके विरोध में स्वरूप जिला मुख्यालय गरियाबंद जिला युवा कांग्रेस बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के नेतृत्व मुख्य चौक में जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा बिंद्रानवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल के नेतृत्व में पुतला दहन कर विरोध किया. जिसमें प्रमुख रूप से अमित मिरी सूरज यादव खम्मन पटेल देवेंद्र कश्यप खेमेश्वर पटेल,सतीश कुमार राजकुमार ध्रुव जितेंद्र पटेल विधा सागर,देवानंद सोनू पटेल जिसमें सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
राहुल गांधी के लिए सड़कों पर उतरी सरगुजा जिला कांग्रेस, बिहार सीएम का फूंका पुतला
अम्बिकापुर : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बदसलूकी करने और राज्य सरकार के द्वारा मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ स्थानीय घड़ी चौक पर सरगुजा जिला कांग्रेस के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया.
इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने बताया कि बीते दिनों हम सबने देखा कि किस तरह लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ दरभंगा में बिहार पुलिस ने बदसलूकी की और अंबेडकर छात्रावास में दलित छात्रों से मिलने से रोका गया.
इस बात का साफ संकेत है कि मोदी और नीतीश कुमार उनके बढ़ते जन संपर्क से कितने बौखला गए हैं. दरभंगा पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ एफ.आई.आर. की रिपोर्ट से यह साबित होता है कि भाजपा – एनडीए का राजनीतिक प्रतिशोध उनके शासित राज्यों में भी जारी है.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सरगुजा जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक (मल्लू दादा) के नेतृत्व में अम्बिकापुर शहर एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, महिला कांग्रेस समेत कांग्रेस के सभी इकाइयों ने मिलकर राहुल गांधी के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए अम्बिकापुर में स्थित घड़ी चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया. जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया.
इस अवसर पर प्रदर्शन में सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जे.पी. श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल, द्वितेंद्र मिश्रा, मो. इस्लाम, सीमा सोनी, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, दुर्गेश गुप्ता, राशिद अहमद अंसारी, संजीव मंदिलवार, विवेक सिंह, राजीव अग्रवाल, अतुल तिवारी, अनूप मेहता, अशफाक अली, जमील खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, मदन जायसवाल, आलोक सिंह, विनोद एक्का, चंद्रप्रकाश सिंह, जीवन यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाब बताने के लिए भेजे जा रहे सांसदों के डेलिगेशन को लेकर देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला किया. उमंग सिंघार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि सबसे पहले उन पर्यटकों के परिवारों से पूछा जाना चाहिए जिनके अपने आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो गए. क्या भाजपा उनके सिंदूर की रक्षा कर पाई? अगर सेना को खुली छूट मिलती, तो हर परिवार के सिंदूर की रक्षा हो सकती थी. लेकिन, केंद्र सरकार ने सेना को वह स्वतंत्रता नहीं दी. पहले परिवारों की आवाज सुनिए, न कि देश-विदेश में इस ऑपरेशन का बखान कीजिए.
डेलिगेशन में कांग्रेस की तरफ से शशि थरूर का नाम नहीं भेजे जाने को लेकर उठे सवाल पर सिंघार ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है. इस विषय में हाई कमान ने फैसला लिया है. उमंग सिंघार के अलावा, कांग्रेस नेता उदित राज ने भी सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नाम इस डेलिगेशन में शामिल क्यों नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
रायगढ़ : बिहार के दरभंगा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कथित फर्जी एफआईआर के खिलाफ शनिवार को युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण द्वारा घरघोड़ा में उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया. सड़कों पर उतरे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतलों को जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया.
शयह विरोध प्रदर्शन भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्वारु, अध्यक्ष उदय भानू चिब, प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और जिला प्रभारी राकेश पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. आयोजन की कमान युवा कांग्रेस नेता उस्मान बेग ने संभाली.
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उस्मान बेग ने कहा कि राहुल गांधी को दलित छात्रों से मिलने से रोकना और फिर उनके खिलाफ FIR दर्ज करना सिर्फ राजनीतिक भय की प्रतिक्रिया है. यह सीधे तौर पर संविधान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर हमला है.
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी-नीतीश सरकारें राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटने पर उतर आई हैं. विरोध प्रदर्शन के दौरान “राहुल गांधी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं”,”संविधान पर हमला नहीं सहेंगे”, और “दलितों की आवाज़ नहीं दबेगी” जैसे नारों से घरघोड़ा की गलियां गूंज उठीं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ राहुल गांधी के समर्थन में नहीं, बल्कि देश के संविधान और न्याय व्यवस्था की रक्षा के लिए है.
इस प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव शर्मा, महामंत्री विजय शर्मा, उपाध्यक्ष चौधरी अमित त्रिपाठी, दया शंकर बेहरा, शिव चौहान, संजय डंडे, चिरंजीव यादव, बैटल रथिया, नरेन्द्र बैरागी, चितरंजन साव, अनिल चौहान, अनुराग, योगेन्द्र राठिया, मुकेश चौहान, विभास बर्मन, हेम सागर, और बिट्टू सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



