अभनपुर में कई दिनों तक लगातार नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Minor girl raped for several days in Abhanpur, police arrested the accused youth and sent him behind bars

अभनपुर में कई दिनों तक लगातार नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

अभनपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से जुर्म के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन चोरी, लूट, हत्या, चाकूबाजी और दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर जुर्म कर रहे हैं. इसी कड़ी में राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया है. युवक पिछले कई दिनों से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर रहा था. नाबालिग ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई.
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB