फांसी के फंदे पर झूला छात्र, मिला सुसाइड नोट, स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गांव में चक्काजाम, शव रखकर प्रदर्शन

Student hanged himself, suicide note found, school principal and teachers accused of mental harassment, village blockade, protest with body held

फांसी के फंदे पर झूला छात्र, मिला सुसाइड नोट, स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गांव में चक्काजाम, शव रखकर प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है. 12वीं कक्षा के एक छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक छात्र का नाम कमलेश जायसवाल बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूली छत्र कमलेश जायसवाल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. होनहार बेटे की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं, घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरसमेटा गांव में चक्काजाम कर दिया,
कमलेश जायसवाल न्यूवोको सीमेंट प्लांट द्वारा संचालित स्कूल में अध्ययनरत था. सुसाइड नोट में छात्र ने स्कूल के प्राचार्य और कुछ शिक्षकों पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. छात्र ने अपने सुसाइड नोट में स्पष्ट रुप से मानसिक रुप से प्रताड़ित करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
आक्रोशित लोगों ने छात्र के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और न्यूवोको प्रबंधन से दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB