पार्षद के भाई ने फांसी लगाकर दे दी जान, इधर ग्रामीण का फंदे से लटके मिला शव, पसरा मातम, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

The councillor's brother committed suicide by hanging himself, while the body of a villager was found hanging from a noose, mourning spread, police is investigating both the cases

पार्षद के भाई ने फांसी लगाकर दे दी जान, इधर ग्रामीण का फंदे से लटके मिला शव, पसरा मातम, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर से खुदकुशी का दो मामला सामने आ रहा है. यहां नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर 2 के पार्षद के भाई ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. खबर पर पहुंची अभनपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम धर्मेंद्र ध्रुव था जिसकी उम्र करीब 27 साल बताई गई है. वहीं धर्मेंद्र की मौत से पूरे बस्ती में शोक क माहौल है. खुदकुशी की वजह का फ़िलहाल खुलासा नहीं हुआ है. इस मामले की पुलिस जांच कर रही है.
अभनपुर के वार्ड क्रमांक 2 निवासी धर्मेंद्र ध्रुव ने रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला. सुबह घर के सदस्य ने फंदे से लटका शव देखा तो उसके होश उड़ गए. परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद का भाई था.
आत्महत्या का कारण अज्ञात है. पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. वही बस्ती में भी शोक की लहर दौड़ गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

दूसरा मामला
ग्राम परसदा में एक ग्रामीण का शव फंदे से लटका मिला है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस दोनों ही मामले की जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर क्षेत्र के ग्राम परसदा में एक ग्रामीण का शव नर्सरी में पेड़ पर फंदे से लटके मिला है. सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी. मृतक की पहचान भीष्म पिता दानकराम साहू उम्र 40 साल के रुप में हुई है. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या का कारण अज्ञात है.
पुलिस दोनों ही मामलों में परिजनों का बयान ले रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t