तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी से मचा बवाल, आज नगर बंद, साहू समाज में आक्रोश, उग्र आंदोलन की चेतावनी
Tumgaon Nagar Panchayat president's arrest causes uproar, town closed today, resentment in Sahu community, warning of violent agitation
महासमुंद/तुमगांव : नगर पंचायत अध्यक्ष बलरामकांत साहू की कल सुबह हुई गिरफ्तारी के बाद से पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों और समर्थकों के साथ-साथ साहू समाज में भी गहरी नाराजगी देखी जा रही है. इसी आक्रोश के चलते आज सुबह से ही ग्रामीणों ने तुमगांव नगर पंचायत क्षेत्र को पूर्णतः बंद करा दिया.
ग्रामीणों और समर्थकों का आरोप है कि पुलिस ने बलरामकांत साहू को सत्तापक्ष के दबाव में गिरफ्तार किया. उनका कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से देह व्यापार और अवैध गतिविधियां चल रही हैं. जबकि पीटा एक्ट लागू होने के बावजूद पुलिस ने इस पर कार्रवाई नहीं की. बलरामकांत साहू ने इस मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी दी थी. लेकिन उनकी आवाज को दबाने के लिए पुलिस ने कथित तौर पर देह व्यापार में लिप्त महिला की झूठी रिपोर्ट पर अल सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इस घटना को लेकर प्रदेश स्तर पर साहू समाज में भी गहरा आक्रोश है. समाज के पदाधिकारी बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि आज दोपहर बाद रणनीति बनाकर ग्रामीण और समर्थक थाने का घेराव कर सकते हैं.
गिरफ्तारी के बाद से ही नगर में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है. वहीं समर्थकों ने चेतावनी दिया कि अगर बलरामकांत साहू को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रुप दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



