रायपुर के नाले में मिली नाबालिग लड़की की लाश, राजधानी में फैली सनसनी, थर्टी फर्स्ट की रात हत्या कर शव फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

The dead body of a minor girl was found in a drain in Raipur, sensation spread in the capital, suspicion of murder and dumping of the body on the night of 31st, police engaged in investigation

रायपुर के नाले में मिली नाबालिग लड़की की लाश, राजधानी में फैली सनसनी, थर्टी फर्स्ट की रात हत्या कर शव फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में नाबालिग बालिका का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस और एफएसएल की टीम घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची. मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरु कर दी है. घटना खमतराई थाना इलाके की है.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग का शव खमतराई क्षेत्र के बिलासपुर रोड रावाभांठा के एक सुखे नाले में मिला है. मृतिका की उम्र तकरीबन 16 से 17 साल के बीच बताई जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि लड़की को पहले मारा गया. फिर उसके शव को नाले के पास फेंक दिया गया.
वहीं बालिका की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पहुंची. जांच जारी है. फिलहाल अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि बालिका को यहां लाया कैसे गया और किन हालत में उसकी मौत हुई है. मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मामले का खुलासा होगा.
कल देर रात जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे थे. ऐसे में पुलिस आस-पास के इलाके की छानबीन कर रही है. इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि लड़की का नाम क्या है और वो यहां तक कैसे पहुंची.
खबर मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इसके साथ ही शहर और आस-पास के थानों में यह पता लगाया जा रहा कि किसी लड़की के गुम होने की शिकायत तो नहीं मिली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI