पी एल वाय बैरन बाजार शासकीय स्कूल में नवीन सत्र का आगाज, तिलक लगाकर नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत कर मनाया गया प्रवेशोत्सव

The entry of the new academic session was celebrated with great pomp in Utsav Shala, cluster coordinator Zubair Naushad planted a tree in memory of his mother

पी एल वाय बैरन बाजार शासकीय स्कूल में नवीन सत्र का आगाज, तिलक लगाकर नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत कर मनाया गया प्रवेशोत्सव

रायपुर : नए सत्र 2025-26 का आगाज बहुत ही शानदार तरीके से पी एल वाय शासकीय हिन्दू हाई स्कूल, मिडिल स्कूल, और प्राथमिक स्कूल द्वारा आयोजित किया गया. नवीन प्रवेश बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया. मिठाई और चॉकलेट का वितरण किया गया. शाला विकास समिति के सदस्य एवं पालकों को भी आमंत्रित किया गया. गणवेश का वितरण किया गया.
सरस्वती की फोटो के सामने दीप प्रज्वलित कर आज के प्रवेश उत्सव का शुभारम्भ किया गया. प्राचार्य राजेंद्र देशमुख द्वारा बच्चों और पालकों को सम्बोधित करते हुए स्कूल के नए सत्र की बधाई दी. इस मौके पर शाला विकास समिति के सदस्य सुनील शर्मा, वरिष्ठ व्याख्याता राजीव वर्मा, रेखा साहू कार्यक्रम में मौजूद रहे. संकुल समन्वयक जुबैर नौशाद द्वारा शाला प्रबंध समिति के कार्यों के बारे में बताया गया. प्राचार्य के द्वारा जून माह के चर्चा पत्र का वाचन किया गया. प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के आखिर में शिक्षक, बच्चों और पालकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया. संकुल समन्वयक जुबैर नौशाद द्वारा अपनी मां की स्मृति में पौधा लगाया गया.
प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मिडिल स्कूल के हेमलता संगवाई, अंजना दुबे, पूजा कश्यप, शोभा जैन, प्राथमिक शाला से प्रधान पाठक महमुदा खान, निधि दास समेत ढेर सारे लोग मौजूद रहे. डॉ शिप्रा बेग द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB