खेत में पोते और बहू के सामने महिला की हत्या, कत्ल कर तालाब में नहा रहे आरोपी को पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद भगवंता को किया गिरफ्तार
A woman was murdered in front of her grandson and daughter-in-law in the field. The accused who was bathing in the pond after the murder was arrested by the police after a lot of effort.
लोरमी : पेंड्रीतालाब गांव में खेत में काम करने गई बुजुर्ग महिला को अज्ञात युवक ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी नशेड़ी युवक है जो कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद गांव के ही तालाब में नहा रहा था. यह मामला लोरमी के लालपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लालपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में रहने वाली 65 साल की सोनिया साहू अपनी नाती बहू के साथ सुबह करीब 6 बजे खेत में काम करने के लिए पड़ोसी गांव पेंड्रीतालाब गई थी. इसी दौरान उम्र करीब 22 साल का भगवंता साहू मौके पर पहुंचा और महिला के हाथों से कुदाली लूटकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया. इस वारदात में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं नाती बहू के सामने हुई इस दर्दनाक घटना की खबर जैसे ही ग्रामीणों को हुई. उन्होंने लालपुर थाना पुलिस को जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
शाम को हत्या के बाद आरोपी पास के तालाब में नहाने लगा. पुलिस को खबर मिलते ही मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है। उसकी इस आदत से उसका परिवार भी परेशान है. लोरमी पुलिस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है. आरोपी से पूछताछ जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



