गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गुरुजी गिरफ्तार

The guru-disciple relationship has been shamed; the accused teacher who molested female students in a government school on the pretext of obtaining certificates has been arrested.

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गुरुजी गिरफ्तार

सिमगा : बलौदाबाजार जिले में सिमगा थाना क्षेत्र से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक संगीन मामला सामने आया है. जहां एक शिक्षक पर अपनी ही नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान देवलाल साहू उम्र 52 साल के रुप में हुई है. जो जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने का झांसा देकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देता था.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 सितंबर को थाना सिमगा में एक स्कूल की नाबालिग छात्राओं के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूल का शिक्षक देवलाल साहू उनकी बेटियों के साथ गलत हरकतें कर रहा है. शिक्षक, छात्राओं को उनके जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने में मदद करने के बहाने उन्हें अपने पास बुलाता था और इसी दौरान उनके साथ छेड़छाड़ करता था.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कार्रवाई के निर्देश दिया. उनके कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी शिक्षक देवलाल साहू को हिरासत में ले लिया. पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में आरोपी ज्यादा देर टिक नहीं सका और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने कबूल किया कि वह प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर ही छात्राओं के साथ छेड़खानी करता था.
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 बी और पॉक्सो एक्ट की कई गंभीर धाराओं (9(G), 10, 11, 12(VI), 12) के तहत तीन अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए हैं. आरोपी देवलाल साहू, ग्राम बनसांकरा, थाना सिमगा का निवासी है. पुलिस ने आज 21 सितंबर को उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है.
घटना की जानकारी स्कूल की शिक्षिका हेमा देवांगन को थी लेकिन उनके द्वारा घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई. जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संजीव श्रीवास्तव ने प्रधान पाठक देवलाल साहू और शिक्षिका हेमा देवांगन को भी सस्पेंड कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t