जूक क्लब में खूनी झड़प, पिस्टल के बट से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल, महादेव सट्टा किंग का भांजा मारते हुए कैमरे में कैद

Bloody clash at Juke Club, pistol butt attack, video of assault goes viral, Mahadev Satta King's nephew caught on camera assaulting

जूक क्लब में खूनी झड़प, पिस्टल के बट से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल, महादेव सट्टा किंग का भांजा मारते हुए कैमरे में कैद

रायपुर : राजधानी के वीआईपी रोड स्थित जूक क्लब में देर रात मारपीट की घटना ने सनसनी फैला दी. आरोप है कि भिलाई के रहने वाले प्रखर चंद्राकर और पुलकित चंद्राकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अज्जू पाण्डेय की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट की घटना का सनसनीखेज CCTV फुटेज सामने आया है. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने न सिर्फ लाठी-डंडों से बल्कि पिस्टल के बट से भी वार किया. इस दौरान युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि वारदात की वजह दोनों पक्षों के बीच की पुरानी रंजिश है. जिसे लेकर क्लब परिसर में विवाद बढ़ा और मामला हाथापाई तक पहुंच गया.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. आरोपी प्रखर चंद्राकर की पहचान महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के सगे भांजे के रुप में हुई है. जिससे इस मामले में महादेव सट्टा नेटवर्क का संभावित कनेक्शन भी सामने आ रहा है.
बता दें कि पुलकित महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर का भांजा है. जो भिलाई में दर्ज मामलों में भी फरार है. अज्जू पाण्डेय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है. इस  मारपीट का CCTV फुटेज आया है. इसमें अज्जू पाण्डेय को भिलाई के पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर समेत कई लोग मारते हुए कैद हुए हैं. इसमें आरोपी पिस्टल और पंच से मारते हुए दिख रहे हैं. इस मामले में प्रेम वर्मा नामक युवक हिरासत में है बाकी सभी आरोपी फरार हैं.
जो अभी आरोपी बताए जा रहे हैं उनमें से एक को अज्जू पाण्डेय भिलाई से अपहरण कर रायपुर लाकर जमकर मारपीट की गई थी. करीब 2 महीने पहले की घटना बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t