शहीदे आज़म, देश रत्न टीपू सुल्तान पर लिखी गई किताब भोपाल में हुआ रस्मे इजरा, दानिशवरों ने किया इज़हारे ख्याल
Article : शहीदे आज़म, देश रत्न, शेरे भारत, शेरे मैसूर, न्यायप्रिय और देशभक्त, महान मुजाहिदे आज़ादी टीपू सुल्तान निश्चित रूप से किसी परिचय के मोहताज नहीं है। लेकिन बुद्धिजीवियों ने नई पीढ़ी और हमारे युवाओं
Article : शहीदे आज़म, देश रत्न, शेरे भारत, शेरे मैसूर, न्यायप्रिय और देशभक्त, महान मुजाहिदे आज़ादी टीपू सुल्तान निश्चित रूप से किसी परिचय के मोहताज नहीं है। लेकिन बुद्धिजीवियों ने नई पीढ़ी और हमारे युवाओं को आजादी के महान मुजाहिदीन के जीवन के बारे में बताने के लिए समय-समय पर किताबें लिखी हैं। इसी सिलसिले में मशहूर शख्सियत सैय्यद नसीर अहमद ने बड़ी मेहनत से शहीदे आजम टीपू सुल्तान पर एक विस्तृत किताब लिखी है, जिसका आज आधिकारिक तौर पर के.जी. एन. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के अहाते में विमोचन किया गया। यह पुस्तक उपस्थित लोगों को निःशुल्क वितरित की गई ।
प्रोग्राम में पुस्तक विमोचन के अलावा, ब्राइट होराइजन्स फाउंडेशन हैदराबाद और बे-नज़ीर अंसार एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा तैयार किए गए मुजाहिदीने आज़ादी के स्टिकर भी छात्रों के बीच वितरित किए गए। ये स्टिकर विशेष रूप से स्कूली छात्रों के लिए तैयार किए गए हैं और इसका उद्देश्य केवल छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों से परिचित कराना है। इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष एमडब्ल्यू अंसारी ने स्कूल प्रशासन से अपील की कि स्कूल प्रबंधन अपने बच्चों को ये स्टिकर उपलब्ध करायें ताकि ये बच्चे उन महान हस्तियों को जान सकें जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना सब कुछ बलिदान कर दिया | हाज़िरीन मजलिस ने बे-नज़ीर अंसार एजुकेशनल सोसाइटी की इस पहल का स्वागत किया और नोजवानों को मुजाहिदीने आज़ादी से परिचित कराने के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया ।
सभी इस बात पर सहमत हुए कि हर साल अगस्त महीने में मुजाहिदीन आजादी के स्टीकर बनाकर बच्चों में बांटेंगे और ऐसे कामों को प्रोत्साहित भी करेंगे, साथ ही ये अज़्म भी किया कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाना चाहिए इसके लिए सरकार से मांग करेंगे, 0उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए काम करेंगे, राष्ट्र के लिए कल्याणकारी कार्य करेंगे।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रोफेसर निगार साहब चेन्नई, प्रोफेसर फातिमा प्रिंसिपल सीबीएसई स्कूल चेन्नई, नईम सिद्दीकी पूर्व निदेशक एनआईसी, प्रिंसिपल केजीएन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खलीकुर रहमान साहब, वाइस प्रिंसिपल ओबैदुर्रहमान साहब, पूर्व पुलिस महानिदेशक माननीय एमडब्ल्यू अंसारी साहब, उर्दू शिक्षक जमा मसऊद साहिबा, एएमपी प्रमुख जनाब रफत फारूकी साहब, निदेशक अनवारूल उलूम मोहतरम कलीम अख्तर साहब, डॉ. नईम सिद्दीकी साहब, एमएस हुसैन साहब समेत बड़ी संख्या में केजीएन स्कूल के बच्चे व स्टाफ मौजूद रहे।



