काम का बहाने दूर ले जाकर पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज और मारपीट, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

The petrol pump supervisor was abused and beaten up by taking him away on the pretext of work, police arrested three accused

काम का बहाने दूर ले जाकर पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज और मारपीट, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा : बलौदाबाजार के ग्राम ढाबाडीह स्थित नंदलाल फ्यूल पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विनोद दुबे निवासी ग्राम ठेलकी ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे आरोपी आशीष बघेल अपने साथियों के साथ ग्राम ढाबाडीह स्थित नंदलाल फ्यूल पेट्रोल पंप आया और काम का बहाना बनाकर उसे पास के ढाबा के पास खड़े ट्रक के पास ले गया. वहां आरोपियों ने पेट्रोल भरवाने आने पर “होशियार बनने” जैसी बातें कहते हुए अश्लील गाली-गलौज की. जान से मारने की धमकी दी और हाथ, मुक्का व बेल्ट से हमला कर दिया. घटना में सुपरवाइजर के दोनों हाथ, पीठ और पैर में चोटें आईं.
इस मामले में धारा 296, 351(2), 115(2), 118(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामले दर्ज कर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों कृष्णा वर्मा उर्फ राजा वर्मा उम्र 43 साल निवासी ग्राम चांपा, आशीष बघेल उम्र 43 साल निवासी ग्राम सेम्हराडीह और भीम साहू उम्र 26 साल निवासी ग्राम सेम्हराडीह को 12 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की बात कबूल की है.
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आरोपियों कृष्णा वर्मा उर्फ राजा वर्मा (43), निवासी ग्राम चांपा थाना पलारी, आशीष बघेल (43) और भीम साहू (26), दोनों निवासी ग्राम सेम्हराडीह थाना सुहेला को 12 अगस्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB