पत्नी की मौत के तीन महीने बाद जुदाई में बुजुर्ग ने किया सुसाइड, जहर खाकर दी जान, इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

Three months after the death of his wife, an elderly man committed suicide by consuming poison and died during treatment. Police are investigating.

पत्नी की मौत के तीन महीने बाद जुदाई में बुजुर्ग ने किया सुसाइड, जहर खाकर दी जान, इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पताढ़ी में पत्नी के निधन का गम एक बुजुर्ग बर्दाश्त नहीं कर पाए और जहर खाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान 66 वर्षीय दुखीराम के रुप में हुई है. उन्हें नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां दो दिन बाद उनका मौत हो गई..
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम दुखीराम काम से घर लौटे और नशे की हालत में जहर का सेवन कर लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए. बेटे बसंत कुमार ने बताया कि उनकी मां की तीन महीने पहले मौत हो चुकी थी. जिसके बाद से पिता गुमसुम रहते थे.
परिवार का मानना है कि पत्नी के वियोग में ही उन्होंने यह कदम उठाया. फिलहाल मेडिकल कॉलेज से खबर मिलने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t