नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, 5 साल से फरार हरि शंकर दिल्ली से गिरफ्तार, दूसरा मामले का आरोपी भी सलाखों के पीछे

Physically exploiting a minor girl on the pretext of marriage, Hari Shankar, absconding for 5 years, arrested from Delhi, accused in the second case also behind bars.

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, 5 साल से फरार हरि शंकर दिल्ली से गिरफ्तार, दूसरा मामले का आरोपी भी सलाखों के पीछे

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, 5 साल से फरार हरि शंकर दिल्ली से गिरफ्तार

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा  जिले में नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी हरि शंकर सूर्यवंशी को जांजगीर पुलिस ने पांच  साल बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता ने 30 मई 2019 जांजगीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है.
जिसके बाद से ही आरोपी हरि शंकर सूर्यवंशी फरार चल रहा था. जिसकी तलाश वर्ष 2019 से की जा रही थी. इस बीच खबर मिली कि आरोपी हरि शंकर सूर्यवंशी दिल्ली में रहकर रोजी मजदूरी का काम कर रहा है. जिस पर पुलिस टीम को भेजकर हिरासत में लिया गया.
आरोपी हरि शंकर सूर्यवंशी को पुलिस जांजगीर थाने लेकर पहुंची और नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना को लेकर पूछताछ करने के परआरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. आरोपी हरि शंकर सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण

जांजगीर चांपा : थाना जांजगीर पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम कश्यप को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोप है. आरोपी गौतम कश्यप निवासी पेंड्री थाना जांजगीर ने नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल से भगा कर ले जाने के बाद दैहिक शोषण किया.
पीड़िता ने जब शादी करने के लिए कहा तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा. पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना जांजगीर में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत जुर्म कायम कर मामला जाच में लिया. जांजगीर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म काबुल किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI