कल्याण ज्वेलर्स शोरुम में महिला-बच्चे समेत फंसे कई लोग, कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों से दबंगई, दो कर्मचारी गिरफ्तार, मालिक पर भी गिरेगी गाज!

Many people including women and children trapped in Kalyan Jewelers showroom, media persons who came to cover the incident were harassed, two employees arrested, owner will also be punished!

कल्याण ज्वेलर्स शोरुम में महिला-बच्चे समेत फंसे कई लोग, कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों से दबंगई, दो कर्मचारी गिरफ्तार, मालिक पर भी गिरेगी गाज!

रायपुर : पंडरी मुख्य मार्ग स्थित कल्याण ज्वेलर्स में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिसमें शुक्रवार रात दुकान का शटर अचानक गिरने से अंदर मौजूद करीब दो दर्जन लोग फंस गए. इस हादसे की खबर पुलिस को न देने और कवर करने गए मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार करने वाले दो कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इनका वेरिफिकेशन भी कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को कल्याण ज्वेलर्स के शटर का भारी ढांचा अचानक गिर गया. और इसकी वजह से दुकान में मौजूद लोग अंदर फंस गए. इस घटना ने सभी को घबराहट में डाल दिया. जब यह घटना घटी. तो शटर को ठीक करने के लिए न तो पुलिस, न SDRF और न ही डायल 112 को खबर दी गई. इसके बजाय, स्टाफ और ग्राहक करीब दो घंटे तक अन्दर ही बंद पड़े रहे.
यह घटना उस समय हुई जब शटर का भारी ढांचा बिना किसी चेतावनी के गिर पड़ा. जिससे वहां मौजूद स्टाफ और ग्राहक करीब दो घंटे तक अन्दर ही फंसे रहे. हैरानी की बात यह है कि दुकान प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी ना तो पुलिस को दी और ना ही किसी अन्य आपातकालीन सेवा को खबर किया जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए.
जब मीडिया कर्मी आईबीसी 24 की टीम घटनास्थल पर कवरेज करने पहुंचे. तो कल्याण ज्वेलर्स के प्रबंधन ने उनसे बदतमीजी की. प्रबंधन के कर्मचारियों ने मीडिया कर्मियों का मोबाइल छीन लिया. उन्हें मारपीट की धमकी दी और रास्ता रोक लिया. इसके अलावा प्रबंधन ने मीडिया टीम को यह चेतावनी दी कि अगर वे किसी तरह की रिपोर्टिंग करते हैं. तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
मीडिया टीम के मोबाइल और सामान को छीनने के बाद पत्रकारों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद लगभग ढाई घंटे बाद संतोषी नगर से वेल्डर बुलाकर शटर काटा गया और फंसे हुए लोग बाहर आ पाए.
इस पूरी प्रक्रिया में कल्याण ज्वेलर्स के प्रबंधन ने न सिर्फ मीडिया कर्मियों को धमकाया. बल्कि पुलिस के साथ भी दबंगई की. घटना के दौरान मीडिया को वहां से जाने की धमकी दी गई और उनका सामान भी छीन लिया गया. हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और शटर को काटने के लिए वेल्डर को बुलाया. जिससे फंसे हुए लोग बाहर निकल सके.
मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार करने वाले दो कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से एक आरोपी पवन तिवारी पिताबोधनाथ उम्र 46 साल निवासी ग्राम पुरेझाम तिवारीपुर बहुता पो लही जिला बाराबंकी यू पी है. दूसरा आरोपी अखिल ए पिता अजय कुमार उम्र 27 साल निवासी मादविलकती विदु आलपपुरम तिरुमला जिला तिरुवनंतपुरम थाना पूंजपुर केरल को सिविल लाइंस थाने में रखा गया है. पुलिस दोनों के व्यक्तिगत वेरिफिकेशन भी कर रही है.
पुलिस इन्हें किराए में मकान देने वाले मकान मालिकों पर भी कार्रवाई कर सकती है. क्योंकि इन्होंने इनके किराएदार होने की जानकारी संबंधित इलाके के थाने में नहीं दी और छिपाई.
यह घटना सुरक्षा मानकों की कमी और लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण है. इतनी बड़ी घटना के बाद भी दुकान प्रबंधन ने जानकारी देने में देरी की और किसी तरह की मदद करने के बजाय मीडिया कर्मियों और पुलिस को परेशान किया. यह घटना यह दर्शाती है कि प्रबंधन का ध्यान सुरक्षा के बजाय खुद को बचाने में ज्यादा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI