VIP रोड सड़क हादसे में घायल तीन घायलों में एक की मौत, विदेशी युवतियों को बुलाकर चलाया जा रहा सेक्स रैकेट, दो लड़कियों समेत 4 गिरफ्तार
One of the three injured in VIP Road road accident dies, sex racket being run by inviting foreign girls, 4 including two girls arrested
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के VIP रोड में उज़्बेकिस्तान की लड़की ने नशे में टाटा इंडिगो कार से तीन युवकों को टक्कर मार दी थी. जिसके बाद उसने जमकर हंगामा मचाया था. इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे. इस हादसे में घायल में युवक अरुण विश्वकर्मा की मौत हो गई है. पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया था. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
पुलिस ने इस हादसे के बाद एक अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का पता लगाया है. जिसमें विदेशी युवतियों को भारत लाकर सेक्स रैकेट को अंजाम दिया जा रहा था.पुलिस ने तेलंगाना और त्रिपुरा की दो युवतियों समेत गैंग का डीलर और लोजिस्टिक सपोर्ट करने वाले दो सदस्यों को हिरासत में लिया है.
पूछताछ में उन्होंने बताया कि, 30 जनवरी को नोदिरा ताशकंद उम्र 29 साल उज़्बेकिस्तान से इंडिया आई और 31 को रायपुर पहुंची. पुलिस को लड़की के पास से ग्राहकों के नाम की डायरी मिली है. वहीं गैंग का मास्टर माइंड फरार बताया जा रहा है. इस मामले में सरस्वती नगर और तेलीबांधा थाना में पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जल्द ही इस सेक्स रैकेट गैंग का खुलासा करेगी.
उज़्बेकिस्तान की युवती और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य उम्र 39 साल ने पुलिस रिमांड में कई बातों का खुलासा किया है. इस मामले में सरस्वती नगर और तेलीबांधा थाना क्षेत्रों में पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं. पुलिस जांच को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्य गिरफ्तार होंगे.
दो दिन पहले VIP रोड मचाया था उत्पात
उल्लेखनीय है कि, तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी थी. जिसकी वजह से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि कार में एक युवक और एक विदेशी लड़की सवार थी. इस दौरान दोनों नशे में धुत थे. जिसके बाद मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई. इस दौरान कार सवार विदेशी लड़की ने मौके पर जमकर हंगामा किया. जिसका वीडियो भी सामने आया था. और मामले में आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



