केंद्रीय मंत्री के सामने भिड़े MLA सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, यूनिटी मार्च में फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर विवाद
MLA Sushant Shukla and State Minister Harshita Pandey clashed in front of the Union Minister, sparking a dispute over walking in the front row at the Unity March.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को भाजपा के यूनिटी मार्च में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के सामने बेलतरा विधायक और संगठन के प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय के बीच जमकर विवाद हो गया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री और समर्थक उन्हें शांत कराने की कोशिश करते रहे. लेकिन दोनों के बीच बहस की जंग जारी रही.
बताया जा रहा है कि दोनों नेता यूनिटी मार्च में फर्स्ट लाइन पर चलने को लेकर विवाद कर रहे थे. भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग अब सियासी रंग लेने लगा है. इसका वीडियो भी सामने आया है. इस दौरान राज्य मंत्री उन्हें समझाते भी दिखाई दिए.
दरअसल मंगलवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर बिलासपुर में “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया. इस मौके पर स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं और युवाओं के साथ ही भाजपा नेताओं ने भाग लिया.
कार्यक्रम की शुरुआत तिफरा स्थित मां काली मंदिर परिसर से हुई. जहां केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और विधायक अमर अग्रवाल ने माता काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया.
इसके बाद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने हरी झंडी दिखाकर यूनिटी मार्च का शुभारंभ किया. जिसके बाद सभी नेता यूनिटी मार्च में पैदल चलने लगे. यह पैदल मार्च नेहरु चौक पर खत्म हुआ.
इस आयोजन के दौरान बीजेपी नेताओं के बीच विवाद का नजारा देखने को मिला. बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय के बीच जमकर विवाद हुआ. पैदल मार्च में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के साथ फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर दोनों नेता आपस में भिड़ गए. इस बीच दोनों के बीच जमकर नोंकझोंक होने लगी.
दरअसल, बीजेपी प्रदेश संगठन मंत्री हर्षिता पांडेय केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के बगल में खड़ी होकर चल रही थीं. वहीं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला को जगह नहीं मिल पाई। वो तोखन साहू के पीछे सेकेंड लाइन में चलने लगे. कुछ दूर चलने के बाद जब सुशांत शुक्ला फर्स्ट लाइन में तोखन साहू के बगल में आने की कोशिश करने लगे. तब हर्षिता पांडेय भड़क गईं. देखते ही देखते दोनों के बीच सरेराह विवाद शुरु हो गया. इस दौरान दोनों के बीच जमकर नोंक झोंक हुई. वीडियो में दोनों नेता एक-दूसरे को देख लेने की बात कहते नजर आए.
इस दौरान विवाद बढ़ते देख केंद्रीय मंत्री तोखन साहू उन्हें शांत कराने की कोशिश करते रहे. वहीं, समर्थक भी उन्हें रोकते रहे. लेकिन दोनों के बीच बहस जारी रही. बाद में वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक को हस्तक्षेप करना पड़ा. उन्होंने बीच बचाव किया. जिसके बाद दोनों शांत हुए. यूनिटी मार्च में बीजेपी नेताओं के बीच सरेराह हुए इस विवाद ने बीजेपी में भी टकराव की स्थिति को सामने ला दिया है. मामला सियासी तौर पर तूल पकड़ सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



