आज 20 अप्रेल 2025 दोपहर 12 बजे कुम्हारी टोल प्लाजा में गब्बर सिंह टैक्स वसूली को लेकर होगा विशाल प्रदर्शन -पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
Today on 20th April 2025 at 12 noon, there will be a huge demonstration at Kumhari Toll Plaza regarding the collection of Gabbar Singh Tax - Former MLA Vikas Upadhyay
रायपुर : आज 20 अप्रेल 2025 दोपहर 12 बजे कुम्हारी टोल प्लाजा में “गब्बर सिंह टैक्स वसूली को लेकर प्रदर्शन“ किया जाएगा. सभी प्रदेश एवं रायपुर शहर में निवासरत प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सदस्य, सम्मानीय वरिष्ठजन, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यगण, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, विधि विभाग, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बुथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सम्मानीयजन एवं समस्त कांग्रेसजन का सैलाब मौजूद रहेगा..
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि गब्बर सिंह टैक्स का प्रहार से जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है. मोदी सरकार ने बता दिया- उसका लक्ष्य सिर्फ लूट है. युवा कांग्रेस ने मांग किया कि गब्बर सिंह टैक्स का प्रहार जनता पर बंद करे और जल्द से जल्द नीतियों में सुधार कर जनता को राहत पहुंचाने का कार्य करे.
दिनांक : 20 अप्रैल 2025
समय : दोपहर 12ः00 बजे
स्थान : कुम्हारी टोल प्लाजा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
मध्यप्रदेश के भिण्ड जिला कलेक्टर ने निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के पुस्तकों के मूल्यों के निर्धारण सुनिश्चित करने आदेश निकाला, इसी आधार पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू हो.
रायपुर : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आज छत्तीसगढ़ के मध्यम एवं निम्न वर्ग के परिवार के हित में निजी विद्यालयों में पुस्तकों के मूल्य निर्धारण हेतू मुख्यमंत्री जी को एक पत्र प्रेषित किया. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हाल ही में मध्यप्रदेश के भिण्ड जिला के कलेक्टर द्वारा निजी विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 08 तक की पुस्तकों के मूल्य निर्धारण करने हेतु आदेश निकाला गया है, जिसमें कक्षा 1 से 2 तक 800 रुपये, कक्षा 3 से 4 तक 900 रूपये, कक्षा 5 के लिए 1000 रुपये एवं कक्षा 6 से 8 तक 1200 रुपये राशि सुनिश्चित की गई है. उसी आदेश को आधार मानकर छत्तीसगढ़ में भी निजी स्कूलों की पुस्तकों के मूल्यों का निर्धारण करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुखिया से उन्होंने निवेदन किया है.
उपाध्याय ने कहा कि आज के दौर में महंगाई चरम सीमा पर है जिससे छत्तीसगढ़ में मध्यम एवं निम्न वर्गों के छात्र-छात्राओं के परिवार के ऊपर महंगाई का भार अत्यधिक पड़ रहा है और यह व्यवस्था अगर लागू की जाती है तो निःसन्देह ही छत्तीसगढ़ के पालकों को इसका सीधा-सीधा लाभ मिलेगा और यह एक जनहित का फैसला होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
युवा कांग्रेस की चेतावनी, मेकाहारा अस्पताल अपनी व्यवस्था ठीक करे नहीं तो होगा आंदोलन -आसिफ खान
रायपुर : युवा कांग्रेस ने प्रदेश सचिव आसिफ खान के नेतृत्व में मेकाहारा अस्पताल के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और चेताया है कि अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधा को सही नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस आंदोलन के लिए नज्बुर होगी.
अस्पताल प्रशासन की कमी गिनाते हुए आसिफ खान ने कहा कि विगत कई दिनों से हार्ट की मशीनों के ख़राब हो जाने की वजह से और सामान न होने होने की वजह से लोगों को मौत का खतरा बना हुआ है. अस्पताल में साफाई व्यवस्था सही नहीं है. और देर रात एक्सिडेंटल केस पर जो सुविधा मिलनी चहिए. वह नहीं मिलती है.
मरीजो में लिये जो अस्पताल प्रशासन बेड का दावा करता है. उतने बेड की व्यवस्था भी अस्पताल में नही है. ब्लड सेम्पल की जाँच के समय भी मरीजो को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.
अस्पताल प्रशासन की कमियों को गिनाते हुए युवा कांग्रेस ने इसे जल्द से जल्द सुधारने की मांग की है. वरना मरीजो के हित को देखते हुए सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है.
इस दौरान मुख्य रुप से. युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव फहीम शेख, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव ऋषब चंद्राकर, शेख रफीक, भावेश जैन, तारीख कुरैशी, अनीश खान, अरमान खान, अलिफ़ खान आदि मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



