दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर घर में घुस गया पैरा लोड ट्रैक्टर, हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार, परिवार में पसरा मातम

Tragic accident: A tractor carrying parapets lost control and crashed into a house, killing a 5-year-old girl, driver arrested, and family in mourning.

दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर घर में घुस गया पैरा लोड ट्रैक्टर, हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार, परिवार में पसरा मातम

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें एक पैरा लोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घर में घुस गया. इस हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रामानुजनगर थाना क्षेत्र में हादसे के समय बच्ची घर में मौजूद थी. जब ट्रैक्टर अचानक नियंत्रण से बाहर होकर घर की दीवार में टकराया और उसके अंदर घुस गया. ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई और इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई.
इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फौरन ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया. शुरुआती जांच में पता चला कि शायद ट्रैक्टर ड्राइवर वाहन नियंत्रण में नहीं रख पाया और यह हादसा अनियंत्रित वाहन चलाने के कारण हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. परिवार और स्थानीय लोग हादसे से स्तब्ध हैं. बच्ची के माता-पिता और परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं. स्थानीय प्रशासन ने परिवार को सांत्वना दी और राहत कार्य के लिए अधिकारियों को सक्रिय किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t