नेशनल हाईवे पर लकड़ियों से लदे ट्रक ने टाटा मैजिक को मारी जोरदार टक्कर, तीन महिलाओं समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत, 8 श्रद्धालु घायल

Truck laden with wood hits Tata Magic heavily on National Highway 7 devotees including three women killed 8 devotees injured

नेशनल हाईवे पर लकड़ियों से लदे ट्रक ने टाटा मैजिक को मारी जोरदार टक्कर, तीन महिलाओं समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत, 8 श्रद्धालु घायल

जींद : हरियाणा के जींद में मंगलवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया. यहां टाटा मैजिक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं.
यह हादसा हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर हुआ. बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव के लोग राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में पूजा करने के लिए जा रहे थे. वह सभी लोग टाटा मैजिक में सवार थे. मंगलवार देर रात एक बजे के आसपास जैसे ही उनकी गाड़ी हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे से आगे की तरफ बढ़ी. तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार लकड़ियों से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी.
हादसा इतना भीषण था कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इसके अलावा आठ लोग घायल हो गए हैं. के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.
सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए जींद के नरवाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
नरवाना अस्पताल में तैनात डॉ. अजय ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर टाटा मैजिक और ट्रक के बीच टक्कर हुई है. सभी घायलों को मंगलवार देर रात अस्पताल में लाया गया. सभी घायलों को रेफर कर दिया गया है और सात लोगों की मौत हुई है. मृतकों में कुरुक्षेत्र और करनाल के लोग शामिल थे.
मृतकों में रुक्मणी उम्र 50 साल, कामिनी उम्र 35 साल, तेजपाल उम्र 55 साल, सुरेश उम्र 50 साल, परमजीत उम्र 50 साल, मुक्ति उम्र 50 साल शामिल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb