जम्मू-कश्मीर में गठबंधन को मिली 48 सीट, सात निर्दलीय उम्मीदवार जीते, उमर अब्दुल्ला बनेंगे CM, हरियाणा में फिर तीसरी बार भाजपा सरकार

Alliance got 48 seats in Jammu and Kashmir seven independent candidates won Omar Abdullah will become CM BJP government in Haryana for the third time

जम्मू-कश्मीर में गठबंधन को मिली 48 सीट, सात निर्दलीय उम्मीदवार जीते, उमर अब्दुल्ला बनेंगे CM, हरियाणा में फिर तीसरी बार भाजपा सरकार

भाजपा का जम्मू में 'जलवा' नहीं, कश्मीर में 'जगह' नहीं

जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो गई. चुनाव नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया. गठबंधन ने 48 सीटें जीत ली हैं. वहीं, बीजेपी 29 सीटों पर जीत सकी है. महबूबा मुफ्ती की पीडीपी तीन सीटों सिमट गई है. निर्दलीय और छोटी पार्टियों ने 10 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
नतीजों के मुतबाकि, बीजेपी को जम्मू में ही जीत मिली है. जम्मू रीजन की 43 सीटों में से बीजेपी ने 29 जीत ली है. जबकि कश्मीर घाटी में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत सकी. 2014 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने अपनी सभी 25 सीटें जम्मू में ही जीती थीं. कश्मीर में उसे एक भी सीट नहीं मिली थी.
जम्मू-कश्मीर में अपना पहला मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को अकेले जम्मू में ही कम से कम 30 से 35 सीटें जीतना जरुरी था. जबकि घाटी में भी उसे अच्छा प्रदर्शन करना था. हालांकि, ऐसा हो नहीं सका.
अगस्त 2019 में केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर का न सिर्फ विशेष राज्य का दर्जा खत्म किया. बल्कि इसे केंद्र शासित प्रदेश भी बना दिया. ये सब करने के बाद जम्मू-कश्मीर में कई महीनों तक कई प्रतिबंध लागू रहे. 
जब हालात थोड़ी सामान्य होने लगे तो मोदी सरकार ने विकास, नौकरियां और सुरक्षा के नाम पर 'नया कश्मीर' का वादा रखा. हालांकि, अनुच्छेद 370 हटाने से लोगों को जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई करने की कोशिशें बहुत कम हुई.
दूसरी तरफ फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस और महबूबा मुफ्ती की पीडीपी ने 370 को 'कश्मीरी अस्मिता' से जोड़ दिया. इस कदम को कश्मीर विरोधी बताया. ऐसा माना जाता है कि अब भी सिर्फ कश्मीर ही नहीं, बल्कि जम्मू की भी एक बड़ी आबादी 370 हटाने के खिलाफ है.
नौकरियों का वादा रहा अधूरा!
कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद बीजेपी ने नाराजगी को खत्म करने के लिए नौकरियों का वादा किया. ये भी वादा किया कि सरकार कश्मीर में निवेश लेकर आएगी. जिससे नौकरियां पैदा होंगी. हालांकि, इन वादों पर इतना काम नहीं हुआ. जिसने जनता में नाराजगी बढ़ाई.
सहयोगी भी नाकाम रहे
चुनावी फायदे के लिए बीजेपी ने अल्ताफ बुखारी की अपनी पार्टी और सज्जाद लोन की पीपुल्स कॉन्फ्रेंस जैसी पार्टियों के साथ गठबंधन कर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी का दबदबा कम करने की कोशिश की. हालांकि इन पार्टियों के साथ गठबंधन बीजेपी के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं रहा. 
2014 में क्या रहे थे नतीजे? 
जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे. यहां की 87 सीटों में से पीडीपी ने 28, बीजेपी ने 25, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं. बीजेपी और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई और मुफ्ती मोहम्मद सईद मुख्यमंत्री बने.
जनवरी 2016 में मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन हो गया. करीब चार महीने तक राज्यपाल शासन लागू रहा. बाद में उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री बनीं. लेकिन ये गठबंधन ज्यादा नहीं चला. 19 जून 2018 को बीजेपी ने पीडीपी से गठबंधन तोड़ लिया. राज्य में राज्यपाल शासन लागू हो गया. अभी वहां राष्ट्रपति शासन लागू है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlbhttps://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

विजेताओं की लिस्ट:

उम्मीदवार का नाम
पार्टी
विधानसभा क्षेत्र
स्थिति
जावेद अहमद मिर्चल
जेकेएन
कर्णाह
जीते
सैफुल्लाह मीर
जेकेएन
त्रेहगाम
जीते
मीर मोहम्मद फयाज
जेकेपीडीपी
कुपवाड़ा
जीते
कैसर जमशेद लोन
जेकेएन
लोलाब
जीते
सज्जाद गनी लोन
जेकेपीसी
हंदवाड़ा
जीते
खुर्शीद अहमद शेख
निर्दलीय
लंगेट
जीते
इरशाद रसूल कर
जेकेएन
सोपोर
जीते
जाविद अहमद डार
जेकेएन
रफियाबाद
जीते
जावेद हसन बैग
जेकेएन
बारामूला
जीते
पीरजादा फारूक अहमद शाह
जेकेएन
गुलमर्ग
जीते
इरफान हफीज लोन
कांग्रेस
वागोरा - करीरी
जीते
जावेद रियाज
जेकेएन
पट्टन
जीते
हिलाल अकरबर लोन
जेकेएन
सोनवारी
जीते
निज़ामुद्दीन भट
कांग्रेस
बांदीपोरा
जीते
नज़ीर अहमद खान
जेकेएन
गुरेज़ (एसटी)
जीते
मियां मेहर अली
जेकेएन
कंगन (एसटी)
जीते
उमर अब्दुल्ला
जेकेएन
गांदरबल
जीते
सलमान सागर
जेकेएन
हज़रतबल
जीते
अली मोहम्मद सागर
जेकेएन
खानयार
जीते
शमीम फिरदौस
जेकेएन
हब्बकदल
जीते
शेख एहसान अहमद
जेकेएन
लाल चौक
जीते
मुश्ताक गुरु
जेकेएन
चनापोरा
जीते
तनवीर सादिक
जेकेएन
ज़दिबल
जीते
मुबारक गुल
जेकेएन
ईदगाह
जीते
तारिक हमीद कर्रा
कांग्रेस
सेंट्रल शालटेंग
जीते
उमर अब्दुल्ला
जेकेएन
बडगाम
जीते
शफी अहमद वानी
जेकेएन
बीरवाह
जीते
सैफ उद दीन भट
जेकेएन
खानसाहिब
जीते
अधिवक्ता अब्दुल रहीम राठर
जेकेएन
चरार-ए-शरीफ
जीते
अली मोहम्मद डार
जेकेएन
छडूरा
जीते
हसनैन मसूदी
जेकेएन
पंपोर
जीते
रफीक अहमद नाइक
जेकेपीडीपी
त्राल
जीते
वहीद उर रहमान पारा
जेकेपीडीपी
पुलवामा
जीते
गुलाम मोहिउद्दीन मीर
जेकेएन
राजपोरा
जीते
शोएब हुसैन गनी
जेकेएन
ज़ैनपोरा
जीते
शब्बीर अहमद कुल्लै
निर्दलीय
शोपियां
जीते
सकीना मसूद
जेकेएन
डी.एच.पोरा
जीते
मोहम्मद यूसुफ तारिगामी
सीपीआई(एम)
कुलगाम
जीते
पीरजादा फिरोज़ अहमद
जेकेएन
देवसर
जीते
गुलाम अहमद मीर
कांग्रेस
डोरू
जीते
ज़फर अली खटाना
जेकेएन
कोकरनाग (एसटी)
जीते
अब्दुल मजीद भट
जेकेएन
अनंतनाग पश्चिम
जीते
पीरजादा मोहम्मद सईद
कांग्रेस
अनंतनाग
जीते
बशीर अहमद शाह वीरी
जेकेएन
श्रीगुफवारा - बिजबिहारा
जीते
रियाज़ अहमद खान
जेकेएन
शांगस - अनंतनाग पूर्व
जीते
अल्ताफ अहमद वानी
जेकेएन
पहलगाम
जीते
प्यारे लाल शर्मा
निर्दलीय
इंदरवाल
जीते
शगुन परिहार
भाजपा
किश्तवाड़
जीते
सुनील कुमार शर्मा
भाजपा
पड्डर - नगसेनी
जीते
दिलीप सिंह
भाजपा
भद्रवाह
जीते
मेहराज मलिक
आप
डोडा
जीते
शक्ति राज परिहार
भाजपा
डोडा पश्चिम
जीते
अर्जुन सिंह राजू
जेकेएन
रामबन
जीते
सज्जाद शाहीन
जेकेएन
बनिहाल
जीते
खुर्शीद अहमद
जेकेएन
गुलाबगढ़ (एसटी)
जीते
कुलदीप राज दुबे
भाजपा
रियासी
जीते
बलदेव राज शर्मा
भाजपा
श्री माता वैष्णो देवी
जीते
पवन कुमार गुप्ता
भाजपा
उधमपुर पश्चिम
जीते
रणबीर सिंह पथानिया
भाजपा
उधमपुर पूर्व
जीते
बलवंत सिंह मनकोटिया
भाजपा
चेनी
जीते
सुनील भारद्वाज
भाजपा
रामनगर (एससी)
जीते
डॉ. रमेश्वर सिंह
निर्दलीय
बानी
जीते
सतीश कुमार शर्मा
भाजपा
बिलावर
जीते
दर्शन कुमार
भाजपा
बसोहली
जीते
राजीव जसरोतिया
भाजपा
जसरोता
जीते
डॉ. भरत भूषण
भाजपा
कठुआ (एससी)
जीते
विजय कुमार
भाजपा
हीरानगर
जीते
डॉ. देविंदर कुमार मन्याल
भाजपा
रामगढ़ (एससी)
जीते
सुरजीत सिंह साठिया
भाजपा
सांबा
जीते
चंद्र प्रकाश
भाजपा
विजयपुर
जीते
राजीव कुमार
भाजपा
बिश्नाह (एससी)
जीते
घरु राम
भाजपा
सुचेतगढ़ (एससी)
जीते
डॉ. नरिंदर सिंह रैना
भाजपा
आर.एस. पुरा – जम्मू दक्षिण
जीते
विक्रम रंधावा
भाजपा
बाहू
जीते
युधवीर सेठी
भाजपा
जम्मू पूर्व
जीते
देवेंद्र सिंह राणा
भाजपा
नगरोटा
जीते
अरविंद गुप्ता
भाजपा
जम्मू पश्चिम
जीते
शम लाल शर्मा
भाजपा
जम्मू उत्तर
जीते
सुरिंदर कुमार
भाजपा
मढ़ (एससी)
जीते
मोहन लाल
भाजपा
अखनूर (एससी)
जीते
सतीश शर्मा
निर्दलीय
चंब
जीते
रणधीर सिंह
भाजपा
कलाकोट - सुंदरबनी
जीते
सुरिंदर कुमार चौधरी
जेकेएन
नौशेरा
जीते
इफ्तिकार अहमद
कांग्रेस
राजौरी (एसटी)
जीते
जावेद इकबाल
जेकेएन
बुडहल (एसटी)
जीते
मुजफ्फर इकबाल खान
निर्दलीय
थानामंडी (एसटी)
जीते
चौधरी मोहम्मद अकरम
निर्दलीय
सुरनकोट (एसटी)
जीते
एजाज अहमद जन
जेकेएन
पूंछ हवेली
जीते
जावेद अहमद राणा
जेकेएन
मेंढर (एसटी)
जीते

सबसे कम अंतर से जीतने वाले 5 उम्मीदवार:

निर्वाचन क्षेत्र
उम्मीदवार
पार्टी
कुल मत
प्राप्त मत
अंतर
गुर्ज
नजीर अहमद खान
जम्मू और कश्मीर राष्ट्रीय सम्मेलन
17,554
13,801
141
कुपवाड़ा
बशीर अहमद डार
जम्मू और कश्मीर पीपल्स कॉन्फ्रेंस
1,06,807
71,818
151
डूरू
सैयद फारूक अहमद आंद्राबी
जम्मू और कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
74,291
48,303
161
कुलगाम
मोहम्मद यूसुफ तारिगामी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
94,119
53,178
334
सोनावरी
मोहम्मद अकबर लोन
जम्मू और कश्मीर राष्ट्रीय सम्मेलन
99,449
80,359
406

सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले 5 उम्मीदवार:

यहां आप सबसे अधिक अंतर से जीतने वाले पांच उम्मीदवारों के बारें में पढ़ सकते है, सबसे बड़ी जीत BJP के सत्त पाल शर्मा ने दर्ज की थी.   

निर्वाचन क्षेत्र
उम्मीदवार
पार्टी
कुल मत
प्राप्त मत
अंतर
जम्मू पश्चिम
सत्त पाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
1,53,540
98,574
50,629
हीरा नगर
कुलदीप राज
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
1,07,657
80,118
39,284
रायपुर डोमाना
बाली भगत
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
96,694
73,342
32,143
सांबा (अनुसूचित जाति)
देविंदर कुमार मन्याल
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
82,500
64,195
22,118
चिनैनी
दिना नाथ
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
87,204
65,876
20,332

पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार तारा चंद, जिन्होंने तीन बार यह सीट जीती थी. 16,449 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. इंदरवाल में निर्दलीय उम्मीदवार प्यारेलाल शर्मा ने वरिष्ठ नेता गुलाम मोहम्मद सरुरी को 643 मतों के मामूली अंतर से शिकस्त दी. शर्मा को 14,195 वोट मिले जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे सरुरी को 13,552 वोट मिले.
बनी में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. रामेश्वर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और पूर्व विधायक जीवन लाल को 2,048 मतों से हराया. सिंह को 18,672 वोट मिले जबकि लाल को 16,624 वोट मिले.
सुरनकोट विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बागी नेता चौधरी मोहम्मद अकरम ने कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद शाहनवाज को 8,851 मतों के अंतर से हराया. अकरम को 34,201 वोट मिले.
निर्दलीय उम्मीदवार मुजफ्फर इकबाल खान ने भाजपा उम्मीदवार मोहम्मद इकबाल मलिक को 6,179 वोटों के अंतर से हराकर थानामंडी सीट जीती. खान को 32,645 वोट मिले.
लंगेट विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार खुर्शीद अहमद शेख ने 25,984 वोट हासिल किए और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के इरफान सुल्तान पंडितपुरी को 1,602 वोटों के अंतर से हराया.
इसी तरह, शब्बीर अहमद कुल्ले ने शोपियां सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार शेख मोहम्मद रफी को 1,207 वोटों के अंतर से हराया. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कुल 346 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

हरियाणा में फिर तीसरी बार भाजपा सरकार

 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. राजनीतिक दल और नेता बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. एक नाटकीय बदलाव के साथ BJP ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया. इुस बीच शुरुआती रुझानों में आगे चल रही कांग्रेस पार्टी अब पिछड़ती दिख रही है. सत्तारूढ़ BJP का लक्ष्य लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल कर लेगी.

महज़ 32 वोटों से हारे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे:

हरियाणा में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह महज 32 वोटों से चुनाव हार गए. बीजेपी के देवेंद्र अत्री ने उन्हें उचाना कलां (37) सीट से हराया. बृजेंद्र सिंह को 48936 वोट वहीं देवेंद्र अत्री को 48968 वोट मिले.

Haryana Election Winners List 2024 विजेताओं की लिस्ट:

क्रम संख्या
विधानसभा क्षेत्र
उम्मीदवार का नाम
पार्टी
1
नूंह
आफ़ताब अहमद
कांग्रेस
2
जींद
डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा
भाजपा
3
खरखौदा
पवन खरखोदा
भाजपा
4
जुलाना
विनेश फोगाट
कांग्रेस
5
हांसी
विनोद भायाना
भाजपा
6
पेहवा
मंदीप छठा
कांग्रेस
7
हिसार
सावित्री जिंदल
निर्दलीय
8
थानेसर
अशोक कुमार अरोड़ा
कांग्रेस
9
नारायणगढ़
शैले चौधरी
कांग्रेस
10
शाहबाद
राम करण
कांग्रेस
11
हथीन
मोहम्मद इसराइल
कांग्रेस
12
अंबाला शहर
निर्मल सिंह मोहरा
कांग्रेस
13
कैथल
आदित्य सुरजेवाला
कांग्रेस
14
टोहाना
परमवीर सिंह
कांग्रेस
15
रतिया
जरनैल सिंह
कांग्रेस
16
कालांवाली
शिशपाल केहरवाला
कांग्रेस
17
सिरसा
गोकुल सेतिया
कांग्रेस
18
ऐलनाबाद
भरत सिंह बेनीवाल
कांग्रेस
19
उकलाना
नरेश सेलवाल
कांग्रेस
20
लोहारू
राजबीर फर्तिया
कांग्रेस
21
मेहम
बलराम डांगी
कांग्रेस
22
गढ़ी सांपला किलोई
भूपिंदर सिंह हुड्डा
कांग्रेस
23
फिरोजपुर झिरका
मम्मन खान
कांग्रेस
24
पुनहाना
मोहम्मद इलियास
कांग्रेस
25
पृथला
रघुबीर तेवतिया
कांग्रेस
26
तिगांव
राजेश नागर
भाजपा
27
फरीदाबाद
विपुल गोयल
भाजपा
28
फरीदाबाद निट
सतीश कुमार फगना
भाजपा
29
पलवल
गौरव गौतम
भाजपा
30
गुड़गांव
मुकेश शर्मा
भाजपा
31
बादशाहपुर
राव नरबीर सिंह
भाजपा
32
पटौदी
बिमला चौधरी
भाजपा
33
तोशाम
श्रुति चौधरी
भाजपा
34
भिवानी
घनश्याम सराफ
भाजपा
35
दादरी
सुनील सतपाल सांगवान
भाजपा
36
नलवा
रणधीर पानीहार
भाजपा
37
बरवाला
रणबीर सिंह गंगवा
भाजपा
38
नरवाना
कृष्ण कुमार
भाजपा
39
सफीदों
राम कुमार गौतम
भाजपा
40
गोहाना
अरविंद कुमार शर्मा
भाजपा
41
सोनीपत
निखिल मदान
भाजपा
42
भवानी खेड़ा
कपूर सिंह
भाजपा
43
राय
कृष्णा गहलावत
भाजपा
44
समालखा
मनमोहन भड़ाना
भाजपा
45
इसराना
कृष्ण लाल पंवार
भाजपा
46
घरौंडा
हरविंदर कल्याण
भाजपा
47
पुँदरी
सतपाल जम्बा
कांग्रेस
48
कालका
शक्ति रानी शर्मा
भाजपा
49
रादौर
श्याम सिंह राणा
भाजपा
50
लाडवा
श्याम सिंह सैनी
भाजपा
51
गनौर
देवेंद्र कादयान
निर्दलीय
52
निलोखेड़ी
भगवान दास
भाजपा
53
मुलाना
पूजा
कांग्रेस
54
अंबाला छावनी
अनिल विज
भाजपा
55
बदली
कुलदीप वत्स
कांग्रेस

क्रम संख्या
निर्वाचन क्षेत्र
उम्मीदवार का नाम
पार्टी
56
बहादुरगढ़
राजेश जून
स्वतंत्र
57
पानीपत ग्रामीण
महिपाल धांडा
बीजेपी
58
होडल
हरिंदर सिंह
बीजेपी
59
नारनौल
ओम प्रकाश यादव
बीजेपी
60
महेन्द्रगढ़
कंवर सिंह
बीजेपी
61
तोशाम
श्रुति चौधरी
बीजेपी
62
भादरा
उमेद सिंह
बीजेपी
63
उचाना कलां
देवेंद्र चट्टर भूज अत्रि
बीजेपी
64
करनाल
जगमोहन आनंद
बीजेपी
65
पंचकुला
चंदर मोहन
कांग्रेस
66
सदाुरा
रेनू बाला
कांग्रेस
67
जगाधरी
अकरम खान
कांग्रेस
68
बारोदा
इंदुराज सिंह नरवाल
कांग्रेस
69
फतेहाबाद
बलवान सिंह डौलतपुरिया
कांग्रेस
70
कलानौर
शकुंतला खटक
कांग्रेस
71
बेरी
रघुवीर सिंह कादियान
कांग्रेस
72
नंगल चौधरी
मंजू चौधरी
कांग्रेस
73
डबवाली
आदित्य देवीलाल
INLD
74
रानिया
अर्जुन चौटाला
INLD
75
बदखल
धनेश अदलखा
बीजेपी
76
सोहना
तेजपाल टंवर
बीजेपी
77
असंध
योगिंदर सिंह राणा
बीजेपी
78
पानीपत शहर
प्रमोद कुमार विज
बीजेपी

सर्वाधिक वोट से जीतने वाले उम्मीदवार:

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने शुरू हो गए है, उम्मीद की जा रही है कि शाम तक सभी विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित कर दिए जायेंगे. बता दें कि जब तक सभी सीटों के परिणाम सामने नहीं आ जाते तब तक सर्वाधिक या सबसे कम अंतर से जीत का पता लगाना मुश्किल है. 

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के परिणाम: 

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 ने कई उम्मीदवारों को राजनीतिक मंच पर लाने का काम किया. इस चुनाव में कुछ उम्मीदवारों ने भारी मतों से जीत हासिल की, जबकि कुछ ने कम अंतर से अपनी स्थिति मजबूत की. जहां कुछ नेता अपने क्षेत्र में मजबूत जन समर्थन के साथ जीते, वहीं अन्य को बेहद निकटता से जीत मिली. 

यह चुनाव हरियाणा की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत भी था, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों की स्थिति में बदलाव देखा गया.आइए जानें इस चुनाव में सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार कौन थे.

सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार:

भूपिंदर सिंह हुड्डा (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) ने रोहतक निर्वाचन क्षेत्र से 2,02,199 मत प्राप्त करके सबसे अधिक अंतर से जीत हासिल की थी. 

सर्वाधिक वोट से जीतने वाले पांच उम्मीदवार: 

निर्वाचन क्षेत्र
निर्वाचन क्षेत्र संख्या
उम्मीदवार
राजनीतिक दल
कुल मत
प्राप्त मत
जीत का अंतर
गढ़ी सांपला-किलोई
61
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2,02,199
1,48,175
58,312
टोहाना
39
देवेंद्र सिंह बबली
जननायक जनता पार्टी
2,17,034
1,77,150
52,302
उचाना कलाँ
37
दुष्यंत चौटाला
जननायक जनता पार्टी
2,05,355
1,57,891
47,452
करनाल
21
मनोहर लाल
भारतीय जनता पार्टी
2,34,730
1,23,452
45,188
बल्लभगढ़
88
मोल चंद शर्मा
भारतीय जनता पार्टी
2,31,112
1,21,075
41,713

सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार:

गोपाल कांडा (हरियाणा लोकहित पार्टी) ने सिरसा निर्वाचन क्षेत्र से केवल 602 मतों के अंतर से जीत हासिल की, जो इस चुनाव में सबसे कम है.

सबसे कम वोट अंतर से जीतने वाले पांच उम्मीदवार: 

निर्वाचन क्षेत्र
निर्वाचन क्षेत्र संख्या
उम्मीदवार
राजनीतिक दल
कुल मत
प्राप्त मत
जीत का अंतर
सिरसा
45
गोपाल कांडा
हरियाणा लोकहित पार्टी
2,03,301
1,41,326
602
पुनहाना
81
मोहम्मद इल्यास
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1,69,528
1,21,403
816
थानेसर
13
सुभाष सुदा
भारतीय जनता पार्टी
1,89,509
1,28,622
842
रतिया (SC)
41
लक्ष्मण नपा
भारतीय जनता पार्टी
2,11,845
1,56,662
1,216
कैथल
17
लीला राम
भारतीय जनता पार्टी
1,99,956
1,58,136
1,246