दोपहिया वाहन में सवार होकर राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाईल फोन और पर्स तथा वाहन चोरी, दो झपटमार गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

Two two-wheeler snatchers snatch mobile phones, wallets, and vehicles from pedestrians; arrested and sent to jail

दोपहिया वाहन में सवार होकर राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाईल फोन और पर्स तथा वाहन चोरी, दो झपटमार गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

रायपुर : राजधानी रायपुर पुलिस ने शहर और आसपास के जिलों में सक्रिय दो शातिर झपटमारों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी न सिर्फ राहगीरों से मोबाइल और पर्स लूटते थे. बल्कि बाइक चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते थे. पुलिस ने आरोपियों से 3 चोरी की दोपहिया वाहन, 3 मोबाइल फोन और 2 लेडीज पर्स जब्त किए हैं. जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है.
पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायते मिल रही थी कि चलती दोपहिया वाहन में सवार 2 आरोपी घुम-घुम कर राहगीरों का मोबाईल फोन और पर्स को झपट्टा मारकर चोरी कर फरार हो जाते हैं.
घटनाओं को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा घटना के बारे में प्रार्थियों से डिटेल पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना शुरु किया गया. घटना स्थल और उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को इकठ्ठा कर मुआयना किया गया. इस मामले में मुखबीर लगाने के साथ ही अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये जाने वाले दोपहिया वाहन को भी निशान्देगी करने के प्रयास किये जा रहे थे.
तरीका वारदात के आधार पर इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले पुराने आरोपियों के बारे में भी तस्दीक कर उनके बारे में जानकारी इकठ्ठा कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर अज्ञात आरेापियों को निशानदेही करने के प्रयास किये जा रहे थे.
इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में शामिल एक आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिली और आरोपी की पहचान कुंदरापारा गुढियारी रायपुर निवासी निरंजन बंजारे के रुप में करते हुए आरोपी की पतासाजी कर निरंजन बंजारे को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी दुर्ग निवासी शंकर शेट्टी के साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम देना बताया गया. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मामले में शामिल आरोपी शंकर शेट्टी को भी पकड़ा गया.
पूछताछ में आरोपियों द्वारा रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घुम-घुम कर चलती दोपहिया वाहन में सवार होकर राहगीरों का मोबाईल फोन और पर्स को झपट्टा मारकर चोरी करना कबूल करने के साथ ही रायपुर और डोंगरगढ़ से 3 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया है.
दोनों आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के हैं. जो पहले भी वाहन चोरी एवं चोरी के मामलों में जेल जा चुके है.
आरोपी रायपुर के थाना न्यू राजेन्द्र नगर, आजाद चौक, गंज, देवेन्द्र नगर, मुजगहन, पंडरी और अन्य क्षेत्रों सहित डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव में झपट्टा मारकर मोबाईल फोन और पर्स चोरी तथा दोपहिया वाहन चोरी की करीब एक दर्जन घटनाओं को अंजाम दिये हैं. जिनमें आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 3 नग दोपहिया वाहन, 3 नग मोबाईल फोन और 2 नग लेडिस पर्स कीमती करीब 2,00,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
निरंजन बंजारे पिता भागचंद बंजारे उम्र 22 साल निवासी सिंधी किराना स्टोर के पास, कुंदरापारा, गुढ़ियारी, थाना गुढ़ियारी रायपुर
शंकर शेट्टी पिता नगप्पा शेट्ठी उम्र 22 साल निवासी गली नंबर 04, कृष्णा नगर, गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर, हाल पता- भिलाई प्रोविज़न के सामने, 18 नम्बर गली कैम्प 01, भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t