शराब पीने से 2 युवकों की मौत, कोचिए ने रची साजिश, दारु में सुहागा मिलाकर दिया, 24 घंटे में कोचिया समेत दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए कत्ल की वजह

Two youths died after consuming alcohol; a coachman orchestrated the conspiracy, mixing borax into the liquor. Two accused, including the coachman, were arrested within 24 hours. Find out the reason behind the murder.

शराब पीने से 2 युवकों की मौत, कोचिए ने रची साजिश, दारु में सुहागा मिलाकर दिया, 24 घंटे में कोचिया समेत दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए कत्ल की वजह

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में जहरीली शराब से दो युवकों की मौत का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में 14-15 सितंबर की रात को हुई इस घटना में शराब विक्रेता और उसके चचेरे भाई ने मिलकर शराब में जहर मिलाकर दोनों युवकों की जान ले ली. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 सितंबर सूरज यादव और मनोज कश्यप शराब खरीदने के लिए भोला उर्फ सुरेन्द्र टंडन के पास गए थे. दोनों ने अंग्रेजी जिप्सी शराब खरीदी और सेवन किया. जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई. उन्हें राधाकृष्ण अस्पताल सारंगढ़ ले जाया गया. जहां दोनों की मौत हो गई.
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मामला हत्या का मानते हुए थाना बिर्रा में मर्ग दर्ज किया. फिर विशेष टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्टों का मुआयना किया.
आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म कबूल किया कि मृतक अक्सर अवैध शराब दुकान पर जाकर विवाद करते और पुलिस में पकड़वाने की धमकी देते थे. परेशान होकर उन्होंने शराब में जहर मिलाने की साजिश रची. भोला और उसके चचेरे भाई अनिल टंडन ने 14 सितंबर की रात शराब में सुहागा मिलाकर 15 सितंबर को दोनों युवकों को जहरीली शराब दी.
पुलिस ने आरोपियों से सुहागा का पैकेट और अन्य सामान भी बरामद किया है. आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों भोला टंडन उर्फ सुरेंद्र टंडन और अनिल टंडन को न्यायिक रिमांड पर भेजा.
इस जांच में एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सावन सारथी, जयकुमार साहू, साइबर सेल प्रभारी सागर पाठक समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे जिन्होंने मिलकर इस केस को तेजी से सुलझाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t