शादी का झांसा देकर डेढ़ महीने तक बनाया शारीरिक संबंध, आरंग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, नाबालिग लड़की सकुशल बरामद
Under the pretext of marriage, a man had physical relations with a woman for one and a half months. Arang police arrested the accused and sent him behind bars. The minor girl was recovered safely.
रायपुर/आरंग : राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया है. आरोपी पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपहरण करने और करीब डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर रखने का आरोप है.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 मार्च 2026 को आरंग निवासी एक नाबालिग बालिका संदिग्ध हालत में लापता हो गई. परिजनों की शिकायत पर आरंग पुलिस ने गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.शुरुआती जांच में यह सामने आया कि आरोपी कीर्तन देवांगन उम्र 20 साल निवासी बीरगांव (रायपुर), बालिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया.
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने नाबालिग को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा था. वह लगातार ठिकाने बदलता रहा. ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके. इस दौरान उसने पीड़िता को डोंगरगढ़ और बीरगांव के कई स्थानों पर रखा. जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग पर शादी का दबाव बनाते हुए उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया.
मुखबिरों से मिली खबर और साइबर सेल की तकनीकी मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही. लगातार निगरानी और खोजबीन के बाद 28 अप्रैल को आरंग पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित रूप से आरोपी के चंगुल से बरामद कर लिया. पीड़िता को सुरक्षित बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे जरूरी मेडिकल चेकअप और काउंसलिंग के लिए भेजा. इसके साथ ही आरोपी कीर्तन देवांगन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखे हुए था और लगातार उसे मानसिक दबाव में रखकर शोषण कर रहा था. मामले में पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे केंद्रीय जेल रायपुर भेजने का आदेश दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



