छत्तीसगढ़ में इन दवाओं पर CGMSC ने लगाई रोक, प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को जारी हुआ अलर्ट, संबंधित बैच की दवाएं होंगी सील
CGMSC bans these medicines in Chhattisgarh, alert issued to all government hospitals in the state, medicines of the concerned batch will be sealed
रायपुर : CGMSC द्वारा Ferrous Sulfate Folic Acid Ban ने राज्य के हेल्थ सिस्टम में हलचल मचा दी है. गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद फेरस सल्फेट और फोलिक एसिड दवाओं की सप्लाई पर तुरंत रोक लगा दी है और अस्पतालों को स्टॉक वापस भेजने के निर्देश दिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक यह दवाएं Cipco फार्मास्युटिकल्स द्वारा सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की गई थी. मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए सभी अस्पतालों को स्टॉक तुरंत वेयरहाउस में जमा करने के निर्देश दिए हैं.
दवा पर ब्रेक, जांच शुरू
निर्देश साफ हैं कि जहां-जहां ये दवाएं पहुंची हैं. वहां से फौरन हटाई जाएं. वेयरहाउस में वापस जमा करें. जब तक जांच पूरी नहीं होती. तब तक कोई वितरण नहीं। इन दवाओं का इस्तेमाल आमतौर पर एनीमिया से जूझ रहे मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों में किया जाता है ऐसे में अचानक रोक लगने से हेल्थ सेक्टर में चिंता बढ़ी है. एक अस्पताल कर्मचारी ने बताया, “सुबह आदेश आया… दोपहर तक पूरा स्टॉक अलग कर दिया गया. ऐसा कम ही होता है कि इतनी तेजी से रिकॉल हो.”
क्यों अहम हैं ये दवाएं?
आयरन की कमी पूरी करता है।
शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है.
दोनों मिलकर एनीमिया कंट्रोल की रीढ़ माने जाते हैं. इसलिए इनकी गुणवत्ता पर सवाल उठना बड़ी बात है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



