खदान में काम कर रहे लोगों पर ग्रामीणों ने किया हमला, लाठी डंडे से की पिटाई, पोकलेन ड्राइवर और कंपनी मैनेजर घायल, मामला दर्ज

Villagers attacked workers in the mine, beating them with sticks, injuring the Poklane driver and company manager, and filed a case.

खदान में काम कर रहे लोगों पर ग्रामीणों ने किया हमला, लाठी डंडे से की पिटाई, पोकलेन ड्राइवर और कंपनी मैनेजर घायल, मामला दर्ज

सरगुजा : छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के अमेरा खदान विस्तार को लेकर लंबे समय से विरोध जता रहे ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा. परसोडी कला सीमा स्थित शासकीय भूमि पर मिट्टी खुदाई का कार्य शुरु होते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. विरोध जताते हुए उन्होंने कंपनी की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पोकलेन मशीन को घेरकर चालक मुनेंद्र पटेल के साथ मारपीट कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे ठेका कंपनी के मैनेजर राघवेंद्र पांडे पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया. दोनों घायलों को लखनपुर अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. घटना की शिकायत लखनपुर थाने में दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक SECL अमेरा द्वारा खदान विस्तार कार्य गुजरात की एलसीसी कंपनी को ठेका पर दिया गया है. बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही कंपनी की तरफ से मिट्टी खुदाई का काम शुरु हुआ, सैकड़ों की तादाद में महिला-पुरुष ग्रामीण मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे. इसी दौरान ग्रामीणों ने पोकलेन चालक और कंपनी मैनेजर से मारपीट की और तीन वाहनों में भी तोड़फोड़ की.
ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना SECL द्वारा अवैध तरीके से खदान विस्तार किया जा रहा है. वे पिछले एक महीने से धरने पर बैठे हैं और लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं.
ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी उनकी सहमति लिए बिना भूमि अधिग्रहण और खुदाई कार्य शुरु किया गया था. लेकिन विरोध के बाद काम रोकना पड़ा था. ग्रामीणों का साफ कहना है – “हम अपनी जमीन नहीं देंगे, चाहे जान क्यों न चली जाए.”
इस बारे में सीसीएल एरिया जनरल मैनेजर डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि शासकीय भूमि पर मिट्टी खुदाई और सड़क बनाने का काम शुरु किया गया था. उन्होंने आरोप लगाया है कि जिनकी जमीन गांव में नहीं हैं. भाड़े के आदमी खदान परिसर में घुसकर लाठी डंडे से कर्मचारियों के साथ मारपीट किया गया है. जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं. इसकी रिपोर्ट लखनपुर थाने में दर्ज कराई गई है. इस मामले में शिकायत के आधार पर जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t