पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मार डाला, झारखंड से बिलासपुर आई, चाकू से रेता गला, रेलवे ट्रैक किनारे लाश फेंककर फरार, महिला गिरफ्तार, प्रेमी फरार
Wife, in collusion with her boyfriend, killed her husband; came to Bilaspur from Jharkhand; slit his throat with a knife; fled after dumping the body on the railway track; woman arrested; lover absconding
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. झारखंड की रहने वाली महिला ने साजिश के तहत पति को 10 हजार दिलाने का लालच दिया और बिलासपुर ले आई. यहां बॉयफ्रेंड ने दोस्तों को भी शामिल किया. आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के पास पहले पति का दुपट्टे से गला घोंटा, फिर चाकू से गला रेत दिया. मर्डर के बाद शव को झाड़ियों में फेंककर सभी आरोपी झारखंड चले गए. जांच में सामने आया कि दोनों की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी. पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. और उसके प्रेमी व अन्य साथियों की तलाश कर रही है. यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पूनम और विनोद लिमगा झारखंड के सिमडेगा जिले में रहते थे. विनोद मजदूरी कर परिवार चलाता था. फेसबुक के जरिए पूनम की पहचान सुगड़ तोपड़ो से हुई. जो झारखंड का ही निवासी है. दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई. जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई. कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और प्रेम संबंध बन गए. बताया जा रहा है कि पूनम पति विनोद और 2 बच्चों को छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी. हालांकि 15 दिन बाद महिला घर लौट आई.
बॉयफ्रेंड संग रची हत्या की साजिश
घर लौटने के बाद पूनम ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. साजिश के तहत बॉयफ्रेंड अपने दोस्त इंदल मांझी और एक अन्य शख्स के साथ बिलासपुर के सिरगिट्टी पहुंचा. आरोपी ने गर्लफ्रेंड के पति विनोद को कॉल किया. सिरगिट्टी आने पर 10 हजार रुपए देने और उसकी पत्नी को छोड़ने का लालच दिया. इस प्रस्ताव पर विनोद तैयार हो गया. वह 19 मई को पत्नी पूनम को साथ लेकर झारखंड से सिरगिट्टी आ गया.
महिला अकेली वापस पहुंची तो हुआ शक
पति जब बिलासपुर पहुंचा तो पत्नी ने बॉयफ्रेंड और साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वह अकेली अपने झारखंड स्थित गांव लौट गई. महिला को अकेले देखकर ससुराल वालों को शक हुआ. हालांकि महिला ने उन्हें गुमराह करते हुए बताया कि उसका पति बिलासपुर में ही रुका हुआ है. इससे परेशान होकर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. इस दौरान पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली और तकनीकी जांच की. जिसके बाद उस पर शक गहराता गया.
6 दिन बाद मिली सड़ी-गली लाश
शक होने पर पुलिस ने पूनम से पूछताछ की. जिसके बाद वह टूट गई. उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या करने और शव को बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास फेंकने की बात कबूल की.
महिला के बताए मुताबिक रविवार को झारखंड पुलिस उसे लेकर शहर पहुंची और सिरगिट्टी पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद सिरगिट्टी और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम रेलवे ट्रैक के पास पहुंची. जहां विनोद लिमगा का सड़ा-गला शव झाड़ियों में मिला. इस मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी पूनम लिमगा को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



