रायपुर में मीडिया कर्मी पर जानलेवा हमला, मर्डर की कोशिश, पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A media worker was attacked and attempted to be murdered in Raipur. Police arrested two accused, including a minor, and sent them to jail.
रायपुर : मीडिया कर्मी की हत्या की कोशिश मामले में दो हमलावर गिरफ्तार किए गए है. मिली जानकारी के मुताबिक सनत यदु ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह विकाश नगर गुढियारी में रहता है. प्रीटिंग प्रेस में ऑपरेटर काम करता हूँ. 8 मार्च 2026 को सुबह करीब 5 बजे ड्युटी कर प्रार्थी अपनी सायकल से अपने घर जा रहा था. और छ.ग. धर्मकांटा के पास उरला पहुँचा था तभी करीब 5:30 बजे से 6 बजे के बीच एक स्कूटी में सवार 2 अज्ञात व्यक्ति पीछे से आकर प्रार्थी को धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से पीठ में वार कर गंभीर रुप से घायल कर फरार हो गए थे. जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना उरला में अपराध क्रमांक 109(1), 3(5) बी एन एस का जुर्म दर्ज किया गया.
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा और थाना प्रभारी उरला को अज्ञात आरोपियों की जल्द से जल्द पतासाजी के गिरफ्तार लेने के लिए निर्देशित किया गया. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास लगे 80 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया. साथ ही मुखबिर से मिली खबर और तकनीकी सबूतों के आधार पर चंद घंटों के भीतर मामले में आरोपी राजेश्वर नेताम उर्फ गोपी और 1 नाबालिग बालक की पतासाजी कर पकड़ा गया. घटना के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया गया है. जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 1 नग चाकू और 1 नग दोपहिया वाहन जप्त कर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है.
गिरफ्तार
राजेश्वर नेताम उर्फ गोपी पिता विनोद सिंह नेताम उम्र 18 साल निवासी ए एच पी कॉलोनी थाना उरला रायपुर
1 नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



