जनपद पंचायत मगरलोड में 8.52 लाख का घोटाला उजागर, डाटा एंट्री ऑपरेटर धमेन्द्र साहू गिरफ्तार, ऑनलाइन गेमिंग की लत पड़ी भारी

A scam of 8.52 lakh rupees has been exposed in the Magarlod Janpad Panchayat, data entry operator Dhamendra Sahu has been arrested, and online gaming addiction has proved costly.

जनपद पंचायत मगरलोड में 8.52 लाख का घोटाला उजागर, डाटा एंट्री ऑपरेटर धमेन्द्र साहू गिरफ्तार, ऑनलाइन गेमिंग की लत पड़ी भारी

धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड जनपद पंचायत में वित्तीय घोटाला का मामला सामने आया है. जहां एक डाटा एंट्री ऑपरेटर ने 8.52 लाख रुपये का गबन कर लिया. घोटाला का मामला मगरलोड थाना में दर्ज कराया गया था. जिसके बाद पुलिस आरोपी धमेन्द्र साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत मगरलोड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने थाना मगरलोड में घोटाला मामले का रिपोर्ट दर्ज कराइ कि जनपद पंचायत कार्यालय मगरलोड में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर धमेन्द्र साहू उम्र 36 साल निवासी नवागांव-मगरलोड ने गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं धोखाधड़ी की है.
इस रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी धमेन्द्र साहू ने जनपद पंचायत कार्यालय के 6 नग सरकारी चेक चोरी कर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्या ठाकुर के फर्जी दस्तखत कर कुल 8 लाख 52 हजार 795 रूपये की रकम को अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक के खातों में ट्रांसफर कर लिया और उस रकम को खुद इस्तेमाल कर लिया.
पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी. इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा भैसमुंडी और शाखा मेघा से लेन-देन संबंधी दस्तावेज हासिल किए गए. वही  RTGS के लिए आरोपी के फर्जी दस्तखत से जारी पत्रों की जांच की गई.
आरोपी के एसबीआई खाते की बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल ली गई, जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी के खाते में 1 जुलाई 2025 से 3 जनवरी 2026 के बीच 8 लाख 22 हजार 795 रुपये की रकम ट्रांसफर हुई है. आरोपी ने इस रकम को ऑनलाइन गेमिंग ऐप “LM एप्लीकेशन” के जरिए खर्च करना कबूल किया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से संबंधित मोबाइल फोन को जप्त किया गया. वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
आरोपी
धमेन्द्र साहू पिता परसादी राम साहू उम्र 36 साल निवासी नवागांव थाना मगरलोड जिला धमतरी छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB