जलप्रपात में हादसा, 20 फीट गहराई से गिरे घड़घड़ी वॉटरफॉल में नहाने गए दो मासूम लड़के, दर्दनाक हादसे में दोनों की हालत नाजुक
Accident in waterfall, two innocent boys who went to bathe in Ghadgarhi waterfall fell from 20 feet depth, both are in critical condition in the tragic accident
गरियाबंद : गरियाबंद गर्मी और उमंग में डूबे स्कूली बच्चों के लिए गरियाबंद का घड़घड़ी वॉटरफॉल आज एक खौफनाक याद बन गया. रावन डिग्गी के पास स्थित इस खूबसूरत लेकिन खतरनाक जलप्रपात पर दोपहर के समय नहाने गए दो नाबालिग बच्चे 20 से 25 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए. इस हादसे में दोनों बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें रायपुर रेफर किया जा रहा है
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी के बाद गांव के करीब 20-22 बच्चे वाटरफॉल नहाने पहुंचे. इसी दौरान एक बच्चे का पैर चट्टान पर फिसल गया और वह गहराई की तरफ लुढ़कने लगा. यह देखकर उसके दोस्त ने फौरन उसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन बैलेंस बिगड़ने की वजह से दोनों ही बच्चे चट्टान से नीचे गिर पड़े.
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को आनन-फानन में जिला अस्पताल गरियाबंद लाया गया. जहां प्रारंभिक इलाज के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया.
गौर करने वाली बात यह है कि घड़घड़ी वॉटरफॉल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है. न बोर्ड, न बैरिकेडिंग और न ही गार्ड... बच्चों की भीड़ हर छुट्टी वाले दिन यहां उमड़ती है. लेकिन प्रशासन की नींद शायद हादसे के बाद ही खुलती है.
मालुम हो कि कुछ दिनों पहले ही गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबकर रायपुर की एक युवती की मौत हो गई थी. जिसके बाद ऐतिहातन प्रशासन ने गजपल्ला और चिंगरापगार वॉटरफॉल को आगामी आदेश तक सैलानियों के लिए बंद कर दिया था.
प्रशासन से अपील है कि पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा उपाय फौरन लागू किए जाएं. वरना अगली बार हादसा और बड़ा हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



