डीजे देखने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, एक ही परिवार के 9 लोग घायल, हॉस्पिटल में भर्ती, 13 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज

Bloody clash between two parties over watching DJ, 9 people of same family injured, admitted in hospital, FIR registered against 13 people

डीजे देखने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, एक ही परिवार के 9 लोग घायल, हॉस्पिटल में भर्ती, 13 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के अमसेना गांव में एक शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रुप ले लिया. डीजे देखने गए युवक से विवाद शुरु हुआ. जो इतना बढ़ा कि एक ही परिवार के 9 सदस्य गंभीर रुप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात गांव के कैलाश करियारे के घर बारात आई थी और वहां डीजे बज रहा था. उसी दौरान प्रार्थी कल्पना करियारे का बेटा हितेश करियारे डीजे देखने पहुंचा. आरोप है कि नरेश ने उसे वहां से जाने को कहा और मारपीट कर दी. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया.
विवाद बढ़ा तो हितेश का बड़ा भाई रविशंकर भी पहुंचा। जिससे फिर कहासुनी हुई. थोड़ी देर बाद रविशंकर की बाइक गायब हो गई. जो अगले दिन नरेश के घर के सामने टूटी हालत में मिली.
इसके बाद कल्पना और उनके पति अर्जुन नाराज होकर नरेश के घर के सामने गाली-गलौज करने लगे. तभी मोहल्ले के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और अर्जुन के साथ मारपीट शुरु कर दी. जब परिवार के अन्य सदस्य उन्हें बचाने आए. तो नरेश पक्ष के लोगों ने एक बार फिर हमला कर दिया। हमले में अर्जुन, कल्पना, उनके बेटे रविशंकर, हितेश, रोशन और अन्य परिजनों को चोटें आईं.
सभी घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. हिर्री पुलिस ने पुलिस ने कल्पना की शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए 13 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है और मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB