शोरुम से लाकर तोड़कर नगद रकम की चोरी, 95 हजार बरामद, इधर मेला स्थल से ट्रैक्टर चोरी, दोनों मामलों में आरोपी विजय, टीकेश्वर और जितू गिरफ्तार

Cash stolen by breaking the locker in the showroom, 95 thousand recovered, tractor stolen from the fair ground, accused Vijay, Tikeshwar and Jitu arrested in both the cases

शोरुम से लाकर तोड़कर नगद रकम की चोरी, 95 हजार बरामद, इधर मेला स्थल से ट्रैक्टर चोरी, दोनों मामलों में आरोपी विजय, टीकेश्वर और जितू गिरफ्तार

शोरुम से नगद रकम चोरी

जांजगीर चांपा : 13 अप्रेल 2025 के शाम 6 बजे से 14 अप्रेल 2025 की सुबह 9:30 के बीच जसमन ट्रेक्टर शोरुम अकलतरा के अलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे नगदी रकम 95,000 रुपए को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी नरेन्द्र कश्यप निवासी बलौदा की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध कमांक 127/2025, धारा 305(a) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया.
चोरी जैसे की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप, SDOP जांजगीर प्रदीप सोरी के कुशल मार्ग दर्शन में चोरी गए नगदी एवं अज्ञात आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी.
इस मामले की जांच के दौरान आरोपी विजय कुमार साहू निवासी अंधियारीपाठ अकलतरा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ कर बयान लिया गया जिसके द्वारा दिनांक घटना समय को जसमन ट्रेक्टर शोरुम अकलतरा के अलमारी से नगदी रकम 95,000 रुपए की चोरी करना जुर्म कबूल किए जाने पर चोरी का नगदी रकम 95,000/ रूपए को बरामद कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर में भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि अशोक कश्यप, आर. शेष नारायण साहू का सराहनीय योगदन रहा
आरोपी
विजय कुमार साहू उर्फ भईया साहू उम्र 33 साल निवासी अंधियारी पाठ वार्ड नं 19 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

खल्लारी मेला स्थल से ट्रैक्टर चोरी, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद : खल्लारी मेला स्थल से ट्रेक्टर की चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं. आरोपियों के कब्जे से महिन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर कीमती साढ़े 4 लाख रुपए बरामद हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल को अपने मालिक राजू दीप के ट्रैक्टर ट्राली में बिठाकर अपने पूरा परिवार को मेला घुमाने खल्लारी आया था.. ट्रैक्टर को बिजली आफिस के सामने खल्लारी में खड़ा किया था. उसी समय जब पूरे परिवार ट्रेक्टर से उतर कर मेला घूमने गये। मेला घूम कर रात 11:30 करीब वापस आए तो देखा कि ट्रैक्टर की ट्राली बिजली आफिस के पास खड़ी है. लेकिन ट्रेक्टर का इंजन नहीं है. आसपास पता करने पर ट्रैक्टर का इंजन नहीं मिला.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खल्लारी में अपराध धारा 303-2 बीएनएस का जुर्म कायम कर मामला जांच में लिया गया.
जांच के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबीर को सक्रिय कर ट्रैक्टर चोरी के बारे में पतासाजी किया. पुराने ड्राईवर के बारे में भी पूछताछ की. तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेक्टर के पुराने ड्राईवर जितू यादव को घटना स्थल के आस पास देखा गया है.
पुलिस की टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर जितू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो जुर्म कबूल किया. पुलिस ने जीतू यादव उम्र 34 साल साकिन कल्याणपुर बागबाहरा ने बताया कि ट्रैक्टर को अपने साथी कन्हैया ध्रुव व टिकेश्वर ठाकुर के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया और बताया कि तीनों मिलकर मेला गए. जहां पर बिजली ऑफिस खल्लारी के पास वाहन पार्किंग के पास ट्राली सहित ट्रैक्टर में से इंजन ट्रेक्टर को चोरी कर टीकेश्वर ठाकुर के ग्राम घोघरा के घर में ब्यारा में छुपाकर रखा है.
पुलिस की टीम ने आरोपी टीकेश्वर ठाकुर उम्र 18 साल साकिन भानपुर थाना बागबाहरा तथा कन्हैया ध्रुव उम्र 35 साल साकिन भानपुर थाना बागबाहरा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से महिन्द्रा कंपनी का इंजन ट्रैक्टर कीमत 4लाख 60 हजार रुपए जप्त कर सभी तीनों को  न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB